img-fluid

इंदौर: द्वारकापुरी में दो सूने मकानों में चोरी, देवास दर्शन करने गए थे परिवार

October 14, 2026

इंदौर। इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों परिवार देवास में माता रानी के दर्शन करने गए हुए थे। देर रात करीब डेढ़ बजे जब परिवार वापस लौटे, तो घरों के ताले टूटे मिले और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।


  • दरअसल, द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले दो परिवार अपने घरों पर ताला लगाकर देवास में माता रानी के दर्शन करने गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने सूने मकानों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने दोनों घरों के ताले तोड़े और अंदर प्रवेश कर सामान की तलाशी ली। इसके बाद चोरी कर मौके से फरार हो गए। दर्शन करने के बाद देर रात करीब डेढ़ बजे जब दोनों परिवार अपने घर पहुंचे, तो टूटे हुए ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित परिवारों ने द्वारकापुरी थाना पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस अब दोनों मकानों से चोरी हुए सामान की जानकारी जुटा रही है। साथ ही चोरी गए सामान की कीमत का आकलन भी किया जा रहा है। वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Share:

  • दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी से हड़कंप, स्मृति सभा से लौट रहे लोगों पर हमलावर ने बरसाईं गोलियां

    Wed Oct 14 , 2026
    जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में एक स्थानीय राजनेता की स्मृति सभा से लौट रहे लोगों पर एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात जोहानिसबर्ग के दक्षिण-पूर्व […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved