img-fluid

इंदौर में 67.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप, बुजुर्ग की शिकायत पर दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

October 14, 2026

इंदौर। इंदौर में फ्लैट के सौदे और संपत्तियों के निराकरण के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने 66 वर्षीय बुजुर्ग की शिकायत पर उनके दोस्त रमन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि फ्लैट का सौदा करने के बाद बैंक लोन चुकाने और अन्य संपत्तियों से जुड़े काम कराने के नाम पर रुपए उधार लिए गए, लेकिन रकम वापस नहीं की गई। समझौते के बाद दिया गया 67 लाख 50 हजार रुपए का चेक भी बाउंस हो गया।


  • दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच में 66 वर्षीय बुजुर्ग ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके परिचित रमन सिंह ने फ्लैट के सौदे के सिलसिले में उनसे संपर्क किया था। इसके बाद बैंक लोन चुकाने और अन्य संपत्तियों से संबंधित मामलों का निराकरण कराने के नाम पर उनसे अलग-अलग समय पर रुपए उधार लिए गए। शिकायत के अनुसार, रकम वापस करने को लेकर बातचीत और समझौता भी हुआ था। इसी क्रम में आरोपी की ओर से 67 लाख 50 हजार रुपए का चेक दिया गया, लेकिन बैंक में जमा करने पर चेक बाउंस हो गया। इसके बाद फरियादी ने मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच में की। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने शिकायत के आधार पर रमन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों, फ्लैट के सौदे और चेक बाउंस होने से संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • इंदौर: द्वारकापुरी में दो सूने मकानों में चोरी, देवास दर्शन करने गए थे परिवार

    Wed Oct 14 , 2026
    इंदौर। इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों परिवार देवास में माता रानी के दर्शन करने गए हुए थे। देर रात करीब डेढ़ बजे जब परिवार वापस लौटे, तो घरों के ताले टूटे मिले और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। सूचना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved