img-fluid

भारत-पाक सीमा पर डिजिटल फेंसिंग शुरू…. अवैध घुसपैठ, हथियार और ड्रग्स तस्करी पर लगेगी रोक

October 18, 2026

चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) से सटी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा ( India-Pakistan International Border) पर डिजिटल फेंसिंग का कार्य शुरू हो गया है। यह कदम घुसपैठ, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए उठाया गया है। सीमा पार से होने वाली घुसपैठ गतिविधियों पर भी इससे लगाम लगेगी। पंजाब से सटी दोनों देशों की सरहद पर कई जगहों पर यह फेंसिंग लग चुकी है।


  • यह एक मजबूत लोहे की दीवार है, जिसमें छेद हैं और ऊपर कोबरा तार लगाई गई है। इसका उद्देश्य पारंपरिक बाड़बंदी के साथ अत्याधुनिक तकनीक से निगरानी मजबूत करना है। इसमें सेंसर, थर्मल कैमरे, लेजर तकनीक और एंटी-ड्रोन सिस्टम लगे हैं। पंजाब से सटी लगभग साढ़े पांच सौ किलोमीटर की सरहद के कई हिस्सों में उक्त फेंसिंग लगाई गई है। ये दुश्मन की प्रत्येक गतिविधियों को भी भांप लेगी।

    निगरानी व्यवस्था की खासियत
    इस फेंसिंग में लगे सेंसर जमीन की हलचल, फेंसिंग से छेड़छाड़ या संदिग्ध गतिविधियों का संकेत देते हैं। थर्मल इमेजिंग और नाइट-विजन कैमरे रात के अंधेरे में भी नजर रखते हैं। ये सर्दी में घने कोहरे और खराब मौसम में भी मददगार होंगे।

     

    Share:

  • इंदौर: देर रात पहुंचे भाजपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री आज आएंगे

    Sun Oct 18 , 2026
    गुप्ता की चुनरी यात्रा के लिए बड़ा गणपति पर सुबह से ही माहौल बनने लगा इंदौर। पूर्व विधायक (Former legislator) सुदर्शन गुप्ता (Sudarshan Gupta) की चुनरी यात्रा (Chunri Yatra) में शामिल होने के लिए भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष कल देर रात वंदे भारत एक्सप्रेस से सीधे इंदौर पहुंचे, वहीं मुख्यमंत्री (CM) आज इंदौर आ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved