img-fluid

कहर बनकर टूटी सुबह: चीन, पाक और अफगानिस्तान में हिली धरती; तिब्बत में 16 की मौत

October 23, 2026

नई दिल्ली. चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान (China, Pakistan, and Afghanistan) में शुक्रवार सुबह भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, तीनों देशों में आए भूकंप की तीव्रता 4.1 से 4.9 के बीच रही.

NCS के मुताबिक, चीन में सुबह 6:05 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र 32.542 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.835 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था. भूकंप की गहराई 15 किलोमीटर दर्ज की गई. वहीं, पाकिस्तान में सुबह 4:56 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप आया. NCS के अनुसार, इसका केंद्र 28.919 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 64.678 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था. इसकी गहराई 15 किलोमीटर रही.


  • अफगानिस्तान में सुबह 5:54 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. NCS के मुताबिक, इसका केंद्र 35.138 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 69.442 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था. भूकंप की गहराई 25 किलोमीटर दर्ज की गई.

    इससे पहले, तिब्बत क्षेत्र में गुरुवार शाम 7 तीव्रता का भूकंप आया था. इस भूकंप में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 लोग घायल हुए हैं. उत्तरी क्षेत्र के नागकू शहर में सैकड़ों घर भी ढह गए हैं. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, कम से कम 339 घर और 20 पशु शेड ढह गए हैं. राहत और बचाव अभियान अभी जारी है.

    1,600 से ज्यादा लोग बचाव अभियान में जुटे
    नागकू मीडिया कार्यालय ने बताया कि स्थानीय काउंटी के 1,600 से ज्यादा लोगों को राहत और बचाव अभियान में लगाया गया है. भूकंप प्रभावित क्षेत्र में 1,000 प्रीफैब्रिकेटेड घर, करीब 3,000 टेंट और फोल्डिंग बेड पहुंचाए गए हैं. इसके अलावा टॉर्च और सर्दियों में इस्तेमाल होने वाले कपड़े भी भेजे गए हैं.

    चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, क्षेत्र के कुछ हिस्सों में संचार व्यवस्था ठप हो गई है. स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर इस क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों को रोकने के लिए आपात कदम उठाए हैं. भूकंप के बाद चट्टानें खिसकने से नेशनल हाईवे 317 का एक हिस्सा भी बंद कर दिया गया है. शिन्हुआ के मुताबिक, इस रास्ते पर फिलहाल सिर्फ आपातकालीन, राहत-बचाव और सरकारी सहायता वाले वाहनों को जाने की अनुमति है. टीमें सड़क से मलबा हटाने में जुटी हैं.

    अगले तीन दिन बर्फबारी की संभावना
    शिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप प्रभावित क्षेत्र में अगले तीन दिनों के दौरान रुक-रुककर बर्फबारी होने की संभावना है. इससे राहत और बचाव अभियान में मुश्किलें बढ़ सकती हैं. चीन के सरकारी प्रसारक CCTV के मुताबिक, यह पिछले पांच साल में इस क्षेत्र में आया सबसे बड़ा भूकंप है.

    Share:

  • SIR पर आज देशव्यापी संग्राम: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, बीजेपी निकालेगी पदयात्रा

    Fri Oct 23 , 2026
    नई दिल्ली. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के खिलाफ 23 अक्टूबर को एक बार फिर विरोध प्रदर्शन (Protest) होने जा रहा है. इस बार ‘पीपल अगेंस्ट SIR’ गठबंधन ने देशव्यापी आंदोलन (Nationwide showdown) का ऐलान किया है. प्रदर्शन के लिए ‘हर हाथ में तिरंगा, हर गली में जंतर-मंतर’ का नारा दिया गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved