img-fluid

इंदौर: पानी खींचने वाली मोटरें होंगी जब्त… 85 वार्डों में खुलेगी ठंडे पानी की प्याऊ भी

October 27, 2026

  • नलों में टोटी लगाने और पानी फिजुल बहने से रोकने के लिए एनजीओ की लेंगे, मदद से घर-घर चलेगा जागरूकता अभियान
  • सरकारी बोरिंगों के अवैध कब्जे हटाएंगे

इंदौर। पानी (Water) का दुरुपयोग (Misuse) करने पर निगम (Corporation) ने आज से चालानी कार्रवाई शुरू कर दी। आरआर केट रोड स्थित सेवन स्टेप गार्डन के सामने दो हजार का स्पॉट फाइन किया गया। दूसरी तरफ नलों से पानी खीचंने वाली मोटरों (motors) की जब्ती भी शुरू की जा रही है और सभी 85 वार्डों में ठंडे पानी की प्याऊ भी स्थापित करने का निर्णय कल निगम मुख्यालय में महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।


  • अल्प वर्षा के चलते इस बार अभी से जलसंकट शुरू हो गया है और गर्मियों में स्थिति भीषण रहेगी। महापौर श्री भार्गव के मुताबिक पानी की बर्बादी रोकने और जल वितरण व्यवस्था में सुधार के लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। सरकारी बोरिंगों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, 85 वार्डों में प्याऊ लगाने, तालाबों के आसपास नए हाईड्रेंट बनाने जैसे निर्णय लिए जा रहे हैं। जलापूर्ति, जल संरक्षण और गर्मी क े संभावित जलसंकट से निपटने के तमाम उपायों पर लगातार चर्चा की जा रही है। कल हुई बैठक में जलकार्य समिति प्रभारी अभिषेक शर्मा बबूल, अपर आयुक्त आशीष पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नलों में टोटी लगाने और पानी व्यर्थ बहने से रोकने के लिए एनजीओ की मदद से घर-घर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वाहनों को धोने सहित अन्य कामों में पीने के पानी का अनावश्यक इस्तेमाल नहीं करने की समझाइश दी जाएगी। तीन से चार बार समझाने के बाद भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई होगी। मोटर लगाकर पानी खींचने वालों को भी पहले चेतावनी दी जाएगी, इसके बाद मोटर जब्त की जाएगी। निगम सरकारी बोरिंग पर अवैध कब्जे चिह्नित कर उन्हें मुक्त कराएगा। इन बोरिंग से जलापूर्ति लाइन बिछाकर अधिक घरों तक पानी पहुंचाने की संभावनाएं भी देखी जाएंगी। इसके साथ ही पानी की बर्बादी पर चालानी कार्रवाई भी निगम ने आज से शुरू कर दी है। वहीं एनजीओ टीम को भी कहा गया है कि वह घर-घर जाकर पानी बचाने की समझाइश भी नागरिकों को दे। वहीं नर्मदा की लाइनें फूटने और लीकेज के कारण पानी की बर्बादी रोजाना देखने को मिलती है। शटडाउन के चलते आज भी 19 टंकियों से जलप्रदाय प्रभावित हुआ। केसरबाग रेलवे क्रॉसिंग के पास इंटर कनेक्शन, महू में पाइप लाइन लीकेज, बिजलपुर में आवश्यक सुधार कार्य, अन्नपूर्णा क्षेत्र में पाइप लाइन में सुधार और डाइट के पास लीकेज के साथ संधारण और बी-53 पाइप लाइन में लीकेज के कारण शटडाउन लिया गया, जो कि 12 घंटे तक चला, जिसके चलते जलप्रदाय प्रभावित हुआ।

    19 टंकियां रहीं खाली दर्जनों कालोनियों में नहीं मिला पानी
    इंदौर। नर्मदा प्रोजेक्ट द्वारा करीब 7 से ज्यादा स्थानों पर लाइन और लीकेज सुधार के साथ-साथ वाल्व बदलने के काम किए जा रहे हैं। इनमें अन्नपूर्णा, बिजलपुर, पोस्ट आफिस महू, एमसीटीई महू, केसरबाग सहित कई अन्य क्षेत्र शामिल हैं। कल से सुधार कार्य एक साथ सभी जगह शुरू करवा दिए गए थे। आज दोपहर तक सुधार कार्य पूरे कर लिए जाएंगे और कल से फिर नियमित सप्लाय शुरू होगा। आज सुबह अन्नपूर्णा, स्कीम नंबर 103, छत्रीबाग, राजमोहल्ला, द्रविड़ नगर, लोकमान्य नगर, सुभाष चौक, बाणगंगा, सदर बाजार, जिंसी हाट मैदान, मल्हाराश्रम मैदान सहित कई टंकियां खाली रहीं।

    Share:

  • जावेद अख्तर सोशल मीडिया से क्यों हुए दूर, बेईमान और मूर्खतापूर्ण रवैये पर जताई नाराजगी

    Tue Oct 27 , 2026
    नई दिल्ली । हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) के दिग्गज गीतकार(Legendary lyricist) और पटकथा लेखक जावेद अख्तर (Screenwriter Javed Akhtar)ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social media platforms)एक्स से कुछ दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। उनके इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। जावेद अख्तर ने अपनी पोस्ट में कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved