
इन्दौर। ‘इंदौर ट्रैफिक साथीÓ ऐप ने पांच महीने में ही हजारों शिकायतों को दर्ज कर लिया है। इनमें से सैकड़ों शिकायतें इंदौर नगरीय क्षेत्र के बाहर की हैं। कई दिनों या महीनों से लावारिस खड़े वाहनों को लेकर जनता ने इस ऐप पर शिकायत करने में जागरूकता दिखाई है।
इसी साल 31 मई को मुख्यमंत्री ने इस ऐप की शुरुआत की थी। शुरुआत में लोगों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई, लेकिन प्रचार-प्रसार के बाद इसे डाउनलोड करने वाले बढ़े। इस पर न केवल शिकायतें दर्ज हो रही हैं, बल्कि डायवर्शन से जुड़े अपडेट भी दिए जा रहे हैं। अब तक इस पर 1922 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें से 1597 का निराकरण यातायात पुलिस ने कर दिया है। मिली शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा मैदानी टीमों से कार्रवाई करवाई जा रही है।
सबसे ज्यादा शिकायतें नो पार्किंग में वाहन खड़े करने, लंबे समय से लावारिस वाहन खड़े होने और सड़क पर वाहन खड़े होने से आवागमन बाधित होने की हैं। टीमें इन शिकायतों पर संबंधित वाहन मालिकों से संपर्क कर वाहन हटवा रही हैं। लावारिस वाहनों के संबंध में पुलिस थाने को आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण भेजे जा रहे हैं। यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक 325 शिकायतें इनमें से ऐसी हैं, जो इंदौर नगरीय क्षेत्र से बाहर की हैं, जिन्हें संबंधित क्षेत्र में कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved