img-fluid

इंदौर: सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, 50 हजार वर्गफीट जमीन से हटाया अतिक्रमण

October 27, 2026

इंदौर। सुपर कॉरिडोर (Super Corridor) पर एयरपोर्ट (airport) के सामने प्रशासन ने अतिक्रमण (encroachment) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 हजार वर्गफीट जमीन (50,000 square feet of land) को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान रेस्टोरेंट, ढाबों सहित कई अवैध निर्माणों पर बुलडोजर (bulldozer) चलाया गया।


  • कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर एसडीएम निधि वर्मा के नेतृत्व में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।

    यह जमीन इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की बताई जा रही है। मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित 75 मीटर चौड़ी सर्विस रोड के लिए जमीन खाली कराने की कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया।

    प्रमुख बिंदु:

    – सुपर कॉरिडोर पर एयरपोर्ट के सामने कार्रवाई।
    – करीब 50 हजार वर्गफीट जमीन से हटाया अतिक्रमण।
    – रेस्टोरेंट और ढाबों सहित कई निर्माणों पर चला बुलडोजर।
    – 75 मीटर चौड़ी प्रस्तावित सर्विस रोड के लिए जमीन खाली कराई।
    – प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई।

    Share:

  • ओंकारेश्वर धाम में राजा मानधाता की तपस्या से जुड़ी है महादेव की कथा, जानें ज्योतिर्लिंग का धार्मिक महत्व

    Tue Oct 27 , 2026
    मध्य प्रदेश :(Madhya Pradesh) में नर्मदा नदी (Narmada River) के तट पर स्थित ओंकारेश्वर धाम (Omkareshwar Dham) भगवान शिव (Lord Shiva) के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। यह तीर्थस्थल(Pilgrimage) धार्मिक आस्था, पौराणिक मान्यताओं और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने पहुंचते हैं। नर्मदा नदी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved