
उज्जैन। शहर में 15 से 18 मीटर चौड़ी की गई सड़कों पर दुकानदारों और गैरेज संचालकों ने सामान व वाहन रखकर फिर अतिक्रमण कर लिया। इससे सड़कें संकरी हो गई हैं और यातायात प्रभावित हो रहा है। अब सड़क पर सामान रखने और वाहन पार्क करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
कोयला फाटक से कंठाल मार्ग पर अव्यवस्थित पार्किंग देख महापौर मुकेश टटवाल ने नगर निगम की गैंग को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद तीन गैरेज संचालकों पर 1500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। उल्लेखनीय है कि कंठाल से खड़े हनुमान मंदिर तक अतिक्रमण, सड़क पर पार्किंग और बैरिकेडिंग से यातायात बाधित हो रहा है। वहीं, मिर्जा नईम बेग मार्ग बंद होने से दूसरे रास्तों पर दबाव बढ़ गया है। ठेले और अतिक्रमण के कारण जाम लग रहा है। नगर निगम और यातायात पुलिस को नियमित कार्रवाई करनी होगी, तभी सड़कें अतिक्रमण मुक्त होंगी और यातायात सुधरेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved