
इंदौर। इंदौर की भंवरकुआं थाना पुलिस को दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी की पहचान धारा सिंह के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। महिला की शिकायत पर 23 जून को मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने लगातार तलाश के बाद आरोपी को राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानी मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इंदौर में महिला संबंधी अपराधों के मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में भंवरकुआं थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी धारा सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पिता का नाम राम सिंह सोंधिया बताया गया है। वह मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, 23 जून को एक महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानी मंडी क्षेत्र से पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved