img-fluid

‘18 में से 10 को खरीद लिया’, भाजपा विधायक का वीडियो वायरल; कांग्रेस ने घेरा

October 28, 2026

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की आष्टा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर (Gopal Singh, Engineer) का जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव (Panchayat President Election) में कथित खरीद-फरोख्त को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। वहीं विधायक ने बयान को मजाक-मस्ती में कही गई बात बताया है।

कार्यक्रम में दिया बयान

सोमवार को आष्टा में स्वर्णकार समाज की ओर से श्री अजमीढ़जी महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने बाबा जी से आशीर्वाद मांगा तो उन्होंने एक की कमी होने की बात कही। इस पर विधायक ने कहा, “10 को खरीद लिया मैंने 18 में से।”



  • विधायक के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

    कांग्रेस ने उठाए सवाल, विधायक की सफाई

    कांग्रेस ने वीडियो साझा कर भाजपा को घेरा और विधायक के बयान को लेकर निशाना साधा। हालांकि, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने ‘एमपी तक’ से फोन पर बातचीत में कहा कि उन्होंने यह बात केवल मजाक-मस्ती में कही थी। उनके मुताबिक, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह हर बात को मुद्दा बना रही है। विधायक ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है और यह केवल हंसी-मजाक की बात थी।

    वायरल वीडियो और विधायक की सफाई के बाद मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है।

    Share:

  • ब्रह्मपुत्र के ऊपर हिस्से में चीन बना रहा 60 हजार MW का डैम... भारत ने भी की बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी

    Wed Oct 28 , 2026
    नई दिल्ली। चीन (China) तिब्बत (Tibet) में ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River) के ऊपरी हिस्से पर करीब 60,000 मेगावाट का बड़ा बांध बना रहा है. वहीं, भारत (India) अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में 11,200 मेगावाट क्षमता वाले सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट (SUMP) की योजना बना रहा है. इस प्रोजेक्ट में बिजली बनाने के साथ पानी जमा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved