img-fluid

पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन, ED दफ्तर से किया अरेस्ट

October 28, 2026

नई दिल्ली। सॉल्टलेक में CGO कॉम्प्लेक्स स्थित ED दफ्तर से पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन (Former Minister Indranil Sen) को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ED दफ्तर से बाहर निकलते ही पूर्व मंत्री को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया। बता दें कि यूनेस्को (UNESCO) के नाम पर दुर्गा पूजा के पास और प्रीव्यू शो के टिकट बेचने के भ्रष्टाचार के आरोप में ED ने जांच शुरू की थी। कोलकाता में बहुबाजार थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। ED के साथ-साथ कोलकाता पुलिस भी जांच में जुटी है।

इंद्रनील से लंबी पूछताछ कर चुकी है ED
ED सूत्रों के मुताबिक, आज (बुधवार को) तीसरी बार ED दफ्तर में हाजिर होने के लिए राज्य के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन आए थे। दुर्गा पूजा में टिकट और पास बिक्री में भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें ED ने तलब किया था। इससे पहले 30 सितंबर और फिर 7 अक्टूबर को पूर्व मंत्री ED दफ्तर आए थे। उन्हें लंबे समय तक पूछताछ का सामना करना पड़ा था।


  • 50-60 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का है मामला
    गौरतलब है कि यूनेस्को के नाम पर दुर्गा पूजा के फर्जी पास और प्रीव्यू शो के टिकट और उन टिकटों को बेचकर करीब 50 से 60 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और उनकी पत्नी की संस्था ‘मास-आर्टे’ पर इसका आरोप है। 29 सितंबर को पूरे दिन इस मामले में इंद्रनील सेन के हुगली स्थित बागानबाड़ी सहित उनके घर पर तलाशी हुई थी। अगले दिन 8 घंटे से ज्यादा समय तक ED दफ्तर में उनसे पूछताछ हुई थी।

    ED दफ्तर से निकलते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
    इसके बाद 7 अक्टूबर को पूर्व मंत्री को दूसरी बार ED ने तलब किया। उसी के तहत पूर्व मंत्री ED दफ्तर आए थे। आज फिर इंद्रनील सेन ED दफ्तर आए, ऐसा ED सूत्रों का कहना है। ED दफ्तर से निकलने के बाद करीब 5.10 बजे इंद्रनील सेन को कोलकाता पुलिस की जासूसी शाखा ने गिरफ्तार कर लिया।

    Share:

  • आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर, 3 की मौत, 57 हजार लोगों का रेस्क्यू

    Wed Oct 28 , 2026
    नई दिल्ली: चक्रवात अर्नब (Cyclone Arnab) ने आंध्र प्रदेश में भारी तबाही मचाई है. राज्य में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. NDRF के मुताबिक, चक्रवात के कारण आंध्र प्रदेश में तीन लोगों की मौत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved