img-fluid

सिंहस्थ के लिए 200 एकड़ जमीन में उगाएंगे गेंदा और गुलाब के फूल

October 29, 2026

  • सरकार ने भेजा प्रस्ताव, जल्दी ही जिले में चिन्हित होगी जमीन एक महीने के इस मेले में हजारों टन फूलों की होगी मांग

उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। पूजा के लिए पूरे महीने फूलों की जरूरत होगी। इसके लिए सरकार ने जिले की 200 एकड़ जमीन पर विभिन्न प्रजातियों के फूल उगाने की तैयारी शुरू कर दी है। सिंहस्थ 2028 में देश-विदेश से बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए शासन-प्रशासन तैयारियों में जुटा है। मेले के दौरान साधु-संतों के शिविर लगेंगे, जहां पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजन होंगे।



  • इन आयोजनों के साथ मंदिरों और शिविरों की सजावट के लिए भी बड़ी मात्रा में फूलों की जरूरत पड़ेगी। इसी मांग को देखते हुए जिले में फूलों की खेती को बढ़ावा देने की योजना बनाई जा रही है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि सिंहस्थ के लिए करीब 200 एकड़ जमीन पर गेंदा, गुलाब सहित अन्य प्रजातियों के फूल उगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द ही जिले में इसके लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद किसानों से चर्चा कर फूलों की खेती की तैयारी की जाएगी। योजना के तहत सिंहस्थ से कुछ महीने पहले चिन्हित जमीन पर फूलों की खेती कराई जाएगी, ताकि मेले के दौरान स्थानीय स्तर पर मांग के मुताबिक फूल उपलब्ध हो सकें। इससे बाहर से फूल मंगाने पर निर्भरता भी कम की जा सकेगी।

    देशभर से भी आएंगे फूल
    सिंहस्थ में देशभर से आने वाले साधु-संत अपने शिविरों और धार्मिक आयोजनों के लिए फूल मंगवाते हैं। एक महीने तक चलने वाले इस आयोजन में हजारों टन फूलों की खपत होने की संभावना है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर फूलों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए यह योजना तैयार की जा रही है। इससे किसानों को भी फूलों की खेती के जरिए अतिरिक्त आमदनी का अवसर मिल सकता है।

    Share:

  • वरुण धवन ने अर्जुन कपूर की लव लाइफ पर किया इशारा, अलीबाग जाने की वजह पूछकर बढ़ाई चर्चा

    Thu Oct 29 , 2026
    नई दिल्ली । अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की निजी जिंदगी (Personal Life) को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। हाल ही में कॉफी विद करण (Koffee With Karan) के तीसरे एपिसोड में वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान अर्जुन कपूर भी विशेष अतिथि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved