img-fluid

1 दिसंबर से बदल जाएंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, फ्यूल और ट्रांसपोर्ट ट्रांजैक्शन पर लगेगी फीस

October 29, 2026

डेस्क। अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 1 दिसंबर 2026 से कुछ खास फ्यूल और ट्रांसपोर्ट ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। SBI कार्ड ने इन बदलावों की जानकारी 27 अक्टूबर 2026 के नोटिस में दी है। नए नियमों का असर खासतौर पर उन लोगों पर पड़ेगा, जो क्रेडिट कार्ड से बड़ी रकम का ट्रांसपोर्ट भुगतान करते हैं या एक बिलिंग साइकिल में पेट्रोल-डीजल पर ज्यादा खर्च करते हैं।

SBI कार्ड के नए नियमों के मुताबिक, 1 दिसंबर से 30,000 रुपये से ज्यादा के प्रत्येक पात्र ट्रांसपोर्ट ट्रांजैक्शन पर 1% फीस लगेगी। इसमें MCC 4111, 4784 और 4131 के तहत पहचाने जाने वाले ट्रांजैक्शन शामिल हैं। उदाहरण के लिए, अगर कोई ग्राहक अपने SBI क्रेडिट कार्ड से 35,000 रुपये का पात्र ट्रांसपोर्ट भुगतान करता है, तो उसे 350 रुपये अतिरिक्त फीस देनी होगी। यानी भुगतान की रकम के अलावा यह शुल्क भी उसके बिल में जुड़ सकता है।


  • फ्यूल ट्रांजैक्शन के नियमों में भी बदलाव किया गया है। 1 दिसंबर से अगर किसी SBI क्रेडिट कार्डधारक का एक बिलिंग साइकिल में पात्र फ्यूल ट्रांजैक्शन पर कुल खर्च 50,000 रुपये से अधिक हो जाता है, तो कुल फ्यूल खर्च पर 1% फीस लगेगी। इसमें MCC 5172, 5541, 5542 और 5983 के तहत पहचाने जाने वाले ट्रांजैक्शन शामिल हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि फीस सिर्फ 50,000 रुपये से ऊपर की रकम पर नहीं, बल्कि पूरे पात्र फ्यूल खर्च पर लगेगी। उदाहरण के तौर पर, अगर बिलिंग साइकिल में पात्र फ्यूल खर्च 60,000 रुपये है, तो 1% के हिसाब से 600 रुपये फीस देनी होगी।

    इन बदलावों से बचने के लिए ग्राहक अपने ट्रांसपोर्ट भुगतान और बिलिंग साइकिल के दौरान होने वाले कुल फ्यूल खर्च पर नजर रखें। हालांकि, शुल्क लागू होने का फैसला संबंधित ट्रांजैक्शन की श्रेणी और SBI कार्ड की शर्तों पर निर्भर करेगा। ग्राहकों को सलाह है कि 1 दिसंबर से पहले SBI कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नए नियमों और लागू शुल्क की पूरी जानकारी जांच लें।

    Share:

  • महाराष्ट्र MLC चुनाव रिजल्ट पर महायुति में खटपट? नितेश राणे ने किसे कहा शकुनी मामा? भड़के संजय निरुपम

    Thu Oct 29 , 2026
    डेस्क। बीजेपी नेता नितेश राणे ने महाराष्ट्र MLC चुनाव के नतीजों पर बड़ा बयान दिया है। राणे ने कहा, महायुति में कोई मातोश्री प्रेमी तो नहीं? महायुति के शकुनी मामा को खोजना पड़ेगा। महायुति का जोड़ फेविकोल का जोड़ बोलते हैं, एक हैं तो सेफ है, यह समझना होगा। इस रिजल्ट पर आत्मचिंतन किया जाएगा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved