img-fluid

रामलीला मैदान में महारैली से कारोबारी परेशान, CTI चेयरमैन बोले– “राजनीति के बाजार में मोहब्बत की दुकानें बंद न कराएं राहुल”

October 31, 2026

नई दिल्ली. दिवाली (Diwali) से ठीक पहले दिल्ली (Delhi) के व्यापारियों (Traders) का गुस्सा फूट पड़ा है, दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से अपील करते हुए कहा, ‘आप हमेशा बोलते हैं कि मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान चलाता हूं, हमारी दुकानें भी ग्राहकों के साथ आपसी विश्वास, प्यार और मोहब्बत के आधार पर ही चलती हैं. इसलिए हम आपसे निवेदन करते हैं कि भारत के सबसे बड़े त्यौहार दिवाली के पीक सीजन में हमारी मोहब्बत की दुकानें और व्यापार रैली की भेंट ना चढ़ जाए.’

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा, ‘ये पोस्टर राहुल गांधी जी के लिए आईना है, आप भारत जोड़ो यात्रा में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं, लेकिन दिल्ली में हमारी 300 साल पुरानी मोहब्बत की दुकानें रैली के कारण बंद करवा रहे हैं.’


  • उन्होंने कहा, ‘चांदनी चौक की परांठे वाली दुकान, खारी बावली के मसाले, सदर की चूड़ी-बिंदी, चांदनी चौक का लहंगा, दरियागंज का एसी, चावड़ी बाजार की सेनिटरी, करोल बाग की मशहूर कुल्फी, ये सब मोहब्बत की दुकानें ही तो हैं. एक-एक दुकान पर 10-20 लोगों का परिवार चलता है.’

    रामलीला मैदान से जुड़े 20 बाजारों में महा-अभियान
    CTI ने ऐलान किया है कि आज से ये पोस्टर रामलीला मैदान के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 20 बड़े थोक बाजारों में लगाया जाएगा.

    इनमें चांदनी चौक, सदर बाजार, खारी बावली, भागीरथ पैलेस, नया बाजार, चावड़ी बाजार, कश्मीरी गेट, दरियागंज, कनॉट प्लेस, करोल बाग, नबी करीम, पहाड़गंज, अजमेरी गेट, लाहौरी गेट, जनपथ, पालिका बाजार, बल्लीमारान और किनारी बाजार शामिल हैं.

    रामलीला मैदान के चारों तरफ ही ये बाजार हैं, 10 लाख लोग और 20 हजार गाड़ियां आएंगी तो सबसे पहले इन्हीं 20 बाजारों में ताले लगेंगे.

    बृजेश गोयल ने कहा कि 1 नवंबर को (धनतेरस से कुछ दिन पहले) रामलीला मैदान में 10 लाख लोगों की रैली के आयोजन से सोचिए क्या होगा. रामलीला मैदान में 100 बस की भी पार्किंग नहीं है. 20 लाख व्यापारियों का 10 से 12 हजार करोड़ का कारोबार ठप पड़ जाएगा. 75 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा.

    Share:

  • भारत की अंतरिक्ष में एक और लंबी छलांग... ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया NVS-03 उपग्रह

    Sat Oct 31 , 2026
    श्रीहरिकोटा। अंतरिक्ष (Space) के क्षेत्र में भारत (India) ने एक और लंबी छलांग (Another Giant Leap) लगाई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) (Indian Space Research Organisation – ISRO) ने अपने महत्वाकांक्षी नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 को सफलतापूर्वक भूस्थिर स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) में पहुंचा दिया है। यह भारत की अंतरिक्ष और तकनीकी ताकत को दिखाता है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved