img-fluid

पुंछ में बकरियों के साथ LoC पार कर PoK पहुंची महिला, एजेंसिया अलर्ट

October 31, 2026

डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला कथित तौर पर बकरियों को साथ लेकर नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की तरफ चली गई. बकरियां भी एक दो नहीं बल्कि पूरी आठ थीं. घटना के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.


  • अधिकारियों के मुताबिक, महिला की पहचान करणी गांव निवासी मोहम्मद शफी की पत्नी रुबीना कौसर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला कल शाम (शुक्रवार, 30 अक्टूबर) करणी इलाके से आठ बकरियों के साथ LoC पार कर PoK की तरफ चली गई.

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है. फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला किन परिस्थितियों में नियंत्रण रेखा पार कर दूसरी तरफ पहुंची. महिला के LoC पार करने के पीछे की वजह क्या थी और वह किस तरह आठ बकरियों के साथ सीमा पार करने में सफल रही, इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं.

    Share:

  • Golazzo Slot-Spiel: Fußball-Abenteuer mit verlockenden Gewinnmöglichkeiten

    Sat Oct 31 , 2026
    Der golazzo spielautomat verbindet die Spannung des Fußballs mit der Aufregung eines modernen Spielautomaten und eröffnet Fans des beliebten Sports eine besondere Gelegenheit, ihre Begeisterung mit interessanten Gewinnen zu verbinden. Wesentliche Merkmale des Golazzo Automaten Das Spiel präsentiert sich mit fünf Walzen und 25 variablen Gewinnlinien, die Spielern flexible Einsatzmöglichkeiten bieten. Die grafische Gestaltung lehnt […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी

    ❯

  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved