img-fluid

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अर्पित की पुष्पांजलि

October 31, 2026


नई दिल्ली । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर (On Sardar Vallabhbhai Patel’s Birth Anniversary) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (President Droupadi Murmu and Vice President CP Radhakrishnan) ने पुष्पांजलि अर्पित की (Offered Floral Tributes) ।

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के सरदार पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय एकता दिवस के शुभकामना संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी और आधुनिक भारत के प्रमुख शिल्पकार के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश के एकीकरण और सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। देश की एकता और अखंडता में उनके अतुलनीय योगदान के सम्मान में उनकी जयंती को हम ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाते हैं। मेरी कामना है कि उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर सभी देशवासी विकसित भारत के निर्माण हेतु संकल्पबद्ध होकर कार्य करें।”

    इसी तरह, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली के सरदार पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उपराष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “नई दिल्ली के सरदार पटेल चौक पर, भारत के ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दिन को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। सरदार पटेल का असाधारण जीवन और उनकी विरासत, राष्ट्रीय एकता, अटूट संकल्प और निस्वार्थ सेवा की शक्ति का एक स्थायी प्रमाण है।” उन्होंने कहा, “इस महत्वपूर्ण अवसर पर, देश राष्ट्र-निर्माण में उनके महान योगदान को कृतज्ञता के साथ याद करता है और उस महान दूरदर्शी को श्रद्धांजलि अर्पित करता है, जिनकी विरासत आज भी एकता और प्रगति की दिशा भारत की यात्रा का मार्गदर्शन कर रही है।”

    Share:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर अर्पित की पुष्पांजलि

    Sat Oct 31 , 2026
    केवड़िया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर (On Birth Anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel) ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित की (Paid Floral Tributes at ‘Statue of Unity’) । शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई जा रही है । प्रधानमंत्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved