img-fluid

इंदौर: घरेलू गैस की टंकियां से गैस चुराने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

October 31, 2026

इंदौर। इंदौर को विजयनगर पुलिस ने दिवाली पर घरेलू टंकियों से गैस चुराने वाले गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर बड़ी भमोरी से 49 सिलेंडर और रिफिलिंग मशीन जब्त कर एक आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है।

इंदौर पुलिस द्वारा दिवाली के त्योहार पर आम जनता की रसोई में पकवान बनने की तैयारी चल रही है और उधर आपकी ही गाढ़ी कमाई की गैस टंकी से दो-दो किलो गैस निकलने वाले ये सफेदपोश चोर खुलेआम घूम रहे थे! हॉकरशिप और सप्लायरों की आड़ में ग्राहकों को सीधा चूना लगाने और घरेलू टंकियों से गैस चुराकर अवैध रिफिलिंग करने के इस घिनौने खेल का विजय नगर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। बड़ी भमोरी के एक रिहायशी मकान में चल रहे इस जानलेवा गोरखधंधे पर एसीपी पराग सैनी की टीम ने अचानक दबिश देकर इन चोरों की सारी गैस निकाल दी! विजय नगर थाना अंतर्गत बड़ी भमोरी में मुकेश सुमंत नामक व्यक्ति अपने ही घर को बारूद का ढेर बनाकर अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा चला रहा था। पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर जब इस ठिकाने पर अचानक छापा मारा, तो अंदर का नजारा देखकर अमला भी दंग रह गया। घर के अंदर से इंडेन, एचपी और भारत गैस कंपनियों की कुल 49 गैस टंकियां बरामद की गईं, जिनमें 43 भरी हुई और 6 खाली थीं। इसके अलावा गैस ट्रांसफर करने वाली इलेक्ट्रिक रिफिलिंग मशीन, दो विशेष उपकरण और वजन मापने का इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी मौके से जब्त किया गया।


  • यह गिरोह भरी हुई टंकियों से मशीन के जरिए एक से दो किलो गैस निकाल कर खाली टंकियों में भरता था और त्योहार के सीजन में जरूरतमंदों को ब्लैक में बेचकर तिजोरी भर रहा था। यह सोचकर ही रूह कांप जाए कि अगर एक चिंगारी भी सुलग जाती, तो आज पूरा मोहल्ला धू-धू करके जल उठता और न जाने कितनी लाशें बिछ जातीं! इंदौर पहले भी ऐसी अवैध रिफिलिंग की वजह से बारूद के ढेर पर बैठकर कई खौफनाक और जानलेवा हादसों के जख्म झेल चुका है, बेगुनाहों की चीखों से शहर दहल चुका है, लेकिन चंद रुपयों की दलाली में अंधे हो चुके इन लालची भेड़ियों को न तो पुराने हादसों से कोई अकल आई और न ही मासूमों की जान की कोई परवाह रही! पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चंद रुपयों के मुनाफे के चक्कर में पूरे इलाके को मौत के मुंह में धकेलने वाले इन शातिरों की कमर अब खाकी का डंडा ही तोड़ेगा! आखिर त्योहार के मौके पर जनता के हक पर डाका डालने और मौत बांटने वाले ऐसे धोखेबाज सफेदपोश चोरों के लिए आखिर इंदौर इंदौर पुलिस को डंडा ही चलाना पड़ा गया।

    Share:

  • 2027 के चुनाव को लेकर राजभर ने की भविष्यवाणी, अखिलेश यादव पर बोल गए बहुत बड़ी बात

    Sat Oct 31 , 2026
    अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी लगातार 30 साल तक सत्ता में रहेगी। राजभर ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 312 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved