img-fluid

UP में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनाने का ऐलान, अश्विनी वैष्णव ने बताया किस रूट पर चलेंगी ट्रेनें

October 31, 2026

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने वाराणसी के एक कार्यक्रम के दौरान राज्य में बहुत जल्द हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन का उत्तरी कॉरिडोर बनाए जाने की घोषणा की है. उन्होंने कार्यक्रम में जानकारी दी है कि इसके जरिए उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच का सफर मिनटों में सिमट जाएगा. इस नए प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली से गुवाहाटी तक एक नया कॉरिडोर बनकर तैयार होने जा रहा है, जो पूरे उत्तर भारत की परिवहन व्यवस्था को बदल देगा. उन्होंने बताया कि बुलेट ट्रेन का किराया फ्लाइट से भी कम होगा.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “बहुत जल्द उत्तर प्रदेश को एक बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मिलने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलेट ट्रेन नेटवर्क के ‘नॉर्दर्न कॉरिडोर’ (उत्तरी कॉरिडोर) को मंजूरी दे दी है. यह नॉर्दर्न कॉरिडोर दिल्ली से शुरू होकर आगरा, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या को जोड़ेगा, और फिर आगे वाराणसी, पटना और अंत में गुवाहाटी तक जाएगा. आने वाले वर्षों में यह नॉर्दर्न कॉरिडोर पूरा हो जाएगा.”


  • ‘दिल्ली में काम करें कानपुर में खाएं लड्डू’
    रेल मंत्री ने बताया, “दिल्ली से आगरा जाने में 59 मिनट लगेगा. यानी एक घंटे से भी एक मिनट कम के समय में ये दूरी पूरी कर ली जाएगी. वहीं दिल्ली से कानपुर 1 घंटे 45 मिनट में पहुंच सकेंगे.” उन्होंने कहा, आप दिल्ली से यात्रा कर सकते हैं, कानपुर में ‘ठग्गू के लड्डू’ का आनंद ले सकते हैं और वापस दिल्ली आकर अपना काम फिर से शुरू कर सकते हैं. दिल्ली से लखनऊ 2 घंटे 12 मिनट में, जो दो प्रमुख राजधानियों को जोड़ेगा. उन्होंने कहा, काशी से लखनऊ 1 घंटे 21 मिनट में पहुंच सकेंगे. इससे पूर्वांचल के लोगों को बहुत बड़ा फायदा होगा. रेल मंत्री ने कहा, “काशी से पटना सिर्फ एक घंटे में पहुंच सकेंगे. दिल्ली से वाराणसी 3 घंटे 33 मिनट में. अब आपको दिल्ली से काशी जाने के लिए फ्लाइट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.”

    अश्विनी वैष्णव ने कहा, “इससे उत्तर प्रदेश, बिहार और यहां तक ​​कि गुवाहाटी के लिए एक व्यापक कनेक्टिविटी नेटवर्क तैयार होगा. यह आम जनता, मिडिल-क्लास परिवारों, युवाओं और काम-काज, पढ़ाई या इलाज के लिए यात्रा करने वालों को परिवहन का एक सस्ता और सुलभ साधन देगा, जिससे एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा करना बहुत आसान हो जाएगा.”

    Share:

  • भारतीय वायु सेना को मिला नया नेतृत्व, एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने संभाली कमान

    Sat Oct 31 , 2026
    नई दिल्ली: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित (Air Chief Marshal Ashutosh Dixit) ने 31 अक्टूबर 2026 को भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभाला. उनके सामने वायुसेना की लड़ाकू क्षमता बढ़ाने, स्वदेशी लड़ाकू विमान कार्यक्रमों में तेजी लाने और उभरते सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए क्षमताओं को मजबूत करने की बड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved