img-fluid

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर अर्पित की पुष्पांजलि

October 31, 2026


केवड़िया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर (On Birth Anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel) ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित की (Paid Floral Tributes at ‘Statue of Unity’) । शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई जा रही है ।



  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केवड़िया पहुंचे। यहां उन्होंने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को पुष्प अर्पित किए। प्रधानमंत्री ने एकता नगर में 400 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया। इनमें सीवेज व जल उपचार संयंत्र, नर्मदा घाट का उन्नयन, आईआरसीटीसी होटल, वर्षावन और इको-ट्रेल सहित पर्यटन व बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने एकता नगर में ‘रेन फॉरेस्ट’ परियोजना का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी अधिकारियों के साथ परियोजना का निरीक्षण कर इसकी प्रमुख विशेषताओं का जायजा लिया।

    इससे पहले, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए सरकार पटेल को याद किया। उन्होंने लिखा, “अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मां भारती की सेवा में उनका त्याग और समर्पण विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है।”

    एक अन्य पोस्ट के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें केवड़िया में आयोजित सांस्कृतिक विरासत, विविधता और राष्ट्रीय एकता पर आधारित ‘भारत पर्व’ की झलकियां दिखाई गईं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “अद्भुत भारत की विविध परंपराएं और संस्कृतियां। केवड़िया में ‘भारत पर्व’, जिसका उद्घाटन कल हुआ, हमारी एकता और जीवंतता का जश्न मनाता है।”

    Share:

  • CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी, बोले- 'नया सफर शुरू'

    Sat Oct 31 , 2026
    नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Chief Minister Omar Abdullah) की पत्रकार निधि राजदान (Journalist Nidhi Razdan) संग शादी की खबर है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर खुद की और निधि राजदानी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि नई जिंदगी का नया सफर शुरू हो गया है. दोनों की शादी का ऐलान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved