img-fluid

इंदौर: मोबाइल दुकान की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 11 लाख 40 हजार के 36 महंगे मोबाइल बरामद

November 01, 2026

इंदौर। इंदौर के चौथराम चौराहे के पास मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी का राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक बाल अपचारी को पकड़ा है, जिसकी निशानदेही पर चोरी किए गए 36 महंगे एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए हैं। इन मोबाइलों की कीमत करीब 11 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।


  • दरअसल इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 22 अक्टूबर की रात अज्ञात बदमाश ने पवन पुत्र नगर स्थित मोबाइल दुकान को निशाना बनाया था। बदमाश दुकान से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी यशवंत बडोले के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आसपास के इलाकों के साथ आने-जाने वाले रास्तों के 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस संदिग्ध नाबालिक तक पहुंची। जिससे पूछताछ में पुलिस ने सभी 36 मोबाइल जब्त किए गए। इसके साथ आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की पूछताछ करी जाएगी।

    Share:

  • रानी मुखर्जी के अभिनय ने पाकिस्तान में भी जीता दिल, परवेज मुशर्रफ ने खुद दिया था पाकिस्तान आने का न्योता

    Sun Nov 1 , 2026
    नई दिल्ली । हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema)की दुनिया में कुछ फिल्में(Films) ऐसी होती हैं जिनकी कहानियां और किरदार देश की सीमाओं को पार कर लोगों के दिलों तक पहुंच जाते हैं। ऐसी ही एक फिल्म थी वीर जारा जिसने भारत और पाकिस्तान (Pakistan)दोनों जगह दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। इस फिल्म में शाहरुख […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved