img-fluid

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने सीएम उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी को बताया नाजायज

November 01, 2026

बरेली। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान के साथ शादी को मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने नाजायज बताया है। उन्होंने सीएम अब्दुला के खिलाफ फतवा जारी किया है। जानकारी के अनुसार, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने फतवा जारी करके इस शादी को नाजायज बताया है। मौलाना ने कहा कि इस्लाम में शादी विवाह के लिए कुछ उसूल मुकर्रर किए हैं।

मौलाना ने कहा कि इस्लाम में शादी के लिए लड़का और लड़की दोनों का मुसलमान होना जरूरी है। अगर इन में कोई एक मुसलमान नहीं हैं, तो फिर वो शादी जायज़ नहीं कहीं जा सकती। यहां पर उमर अब्दुल्ला मुसलमान हैं और निधि राजदान गैर मुस्लिम महिला हैं। अब इन दोनों ने आपस में शादी विवाह कर ली, तो ऐसी सूरत-ए-हाल में ये शादी इस्लाम के नजर में नाजायज है।


  • मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि उमर अब्दुल्ला को चाहिए था कि पहले निधि राजदान को इस्लाम कबूल कराते। कलमा पढ़वाते। इसके बाद वे शादी करते। तब ये शादी जायज होती। मगर यहां पर ऐसा कुछ नहीं हुआ, इसलिए ये शादी नाजायज है।

    बता दें कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। 56 वर्षीय अब्दुल्ला ने एक्स पर अपनी और निधि की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने पोस्ट में निधि को टैग करते हुए लिखा, “कल एक नए सफर की शुरुआत हुई।” 49 वर्षीय पत्रकार निधि राजदान ने भी एक्स हैंडल पर शादी करने की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि शादी में दोनों परिवारों के करीबी लोग शामिल हुए। यह दोनों की दूसरी शादी है। इससे पहले दोनों ने अपने-अपने जीवनसाथी को तलाक दे दिया था।

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री की पिछली शादी को लेकर कई सालों तक कानूनी कार्यवाही चली थी। पायल अब्दुल्ला के साथ उनकी शादी को सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई में आधिकारिक तौर पर खत्म कर दिया था। दोनों के बीच एक समझौता हुआ था, जिसके बाद उन्होंने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी।

    Share:

  • सपा नेता आजम खान को PMLA कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

    Sun Nov 1 , 2026
    गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनट मंत्री आजम खान को रविवार को गाजियाबाद की एक विशेष PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह मामला मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और जौहर ट्रस्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले से संबंधित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved