
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनट मंत्री आजम खान को रविवार को गाजियाबाद की एक विशेष PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह मामला मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और जौहर ट्रस्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले से संबंधित है।
ईडी ने जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पूछताछ के लिए आजम खान की 14 दिन की हिरासत मांगी थी। सुनवाई के दौरान खान के वकीलों ने एजेंसी की इस रिमांड अर्जी का विरोध किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved