img-fluid

दीपावली की सफाई महाकाल के आंगन में भी जारी

November 02, 2026

  • चांदी के रुद्र यंत्र और दीवारों की सफाई शुरू-गर्भगृह के साथ जलाधारी, चांदी के दरवाजों और नंदी हॉल की भी होगी चमकाई

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में दीपावली महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गर्भगृह में स्थित चांदी के रुद्र यंत्र और चांदी की दीवारों की सफाई का काम शुरू किया गया। मंदिर को पर्व के लिए सजाने-संवारने के साथ चांदी के सभी प्रमुख हिस्सों को चमकाया जा रहा है।


  • सफाई अभियान के तहत गर्भगृह की जलाधारी, देहरी पर लगे चांदी के दरवाजे और नंदी हॉल के दरवाजों की भी सफाई व पॉलिश की जाएगी। दिल्ली के भक्तों के माध्यम से आए कारीगर इस काम में जुटे हैं। सफाई पूरी होने के बाद गर्भगृह की चांदी की दीवारें, रुद्र यंत्र और दरवाजे फिर से चमक उठेंगे। महाकाल मंदिर में दीपावली का पर्व 8 नवंबर को मनाया जाएगा। इससे दो दिन पहले 6 नवंबर को धनतेरस से दीपोत्सव की शुरुआत होगी। इसके लिए मंदिर परिसर में रंग-रोगन और साज-सज्जा का काम भी कराया जा रहा है। दीपावली पर मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। उल्लेखनीय है कि महाकाल मंदिर में शिवरात्रि, श्रावण मास और दीपावली जैसे प्रमुख पर्वों से पहले चांदी के यंत्रों, दीवारों और दरवाजों की नियमित सफाई एवं पॉलिश कराई जाती है। इस बार भी पर्व से पहले मंदिर के गर्भगृह को विशेष रूप से चमकाने का काम शुरू कर दिया गया है।

    Share:

  • युवा मंच सत्संग समिति ने 100 निराश्रित बुजुर्गों को दिए 10-10 किलो गेहूँ

    Mon Nov 2 , 2026
    कैट और मंच पदाधिकारियों ने रौपा बरगद का पौधा-दिसंबर माह के लिए राजेश अग्रवाल देंगे 9 क्विंटल गेहूँ उज्जैन। युवा मंच सत्संग समिति द्वारा रविवार एक नवंबर को भी 100 निराश्रित बुजुर्गों को 10-10 किलो गेहूं का वितरण किया गया। जीरो पॉइंट ब्रिज के पास हीरा मिल परिसर स्थित हृदयेश्वर महादेव मंदिर पर वितरण कार्यक्रम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved