img-fluid

स्थापना दिवस समारोह में 58 लोगों की स्वास्थ्य जांच

November 02, 2026

  • 22 के बने आयुष्मान कार्ड- 32 लोगों की आभा आईडी भी बनाई

उज्जैन। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को कालिदास अकादमी में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया। इसमें 58 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी परामर्श दिया गया।


  • इस दौरान 22 पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड और 32 नागरिकों की आभा आईडी बनाई गई। शिविर में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जांच और परामर्श के साथ शासन की स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान तंबाकू मुक्त अभियान के तहत लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। जिला तंबाकू नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ. शिव मेन्या ने विशेष रूप से युवाओं को तंबाकू और उससे जुड़े उत्पादों से दूर रहने की समझाइश दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य एक ही स्थान पर लोगों को स्वास्थ्य जांच और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना था। शिविर में आयुष्मान मित्र, स्वास्थ्य विभाग की टीम और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. विक्रम रघुवंशी भी उपस्थित थे।

    Share:

  • इंदौर: आठवीं मंजिल से गिरकर 23 वर्षीय युवती की मौत का मामला, लिव-इन पार्टनर पर प्रताड़ना और मारपीट के आरोप

    Mon Nov 2 , 2026
    इंदौर। इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में आठवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 23 वर्षीय अंजलि थापा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उसके लिव-इन पार्टनर अजय मुंडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved