img-fluid

इंदौर: आठवीं मंजिल से गिरकर 23 वर्षीय युवती की मौत का मामला, लिव-इन पार्टनर पर प्रताड़ना और मारपीट के आरोप

November 02, 2026

इंदौर। इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में आठवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 23 वर्षीय अंजलि थापा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उसके लिव-इन पार्टनर अजय मुंडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मृतका के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवती के शरीर पर घटना से करीब 24 घंटे पहले के चोट के निशान मिले हैं।


  • दरअसल, 24 अक्टूबर को पलाश परिसर की आठवीं मंजिल से गिरकर अंजलि थापा की मौत हो गई थी। वह फ्लैट नंबर 801 में अपने पार्टनर अजय मुंडे के साथ रह रही थी। दोनों कुछ दिन पहले ही गुरुग्राम से इंदौर आए थे और दोस्तों के यहां किराए पर रह रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने फ्लैट की जांच की तो वहां शराब की बोतलें और खाली गिलास मिले। तकनीकी साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर अजय द्वारा अंजलि के साथ मारपीट और प्रताड़ना किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अजय मुंडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

    Share:

  • श्री गंगा होटल के हादसे में मरे चार लोगों को मिलेंगे 30-30 लाख

    Mon Nov 2 , 2026
    होटल मालिक की ओर से दिए जाएँगे, मुख्यमंत्री ने 4-4 लाख की घोषणा की मौतें हुई तो नगर निगम निकल गई दूसरी होटलों के सेप्टिक टैंकों की जाँच करने-यह कार्य वर्षभर होना चाहिए लेकिन हमारे यहाँ हादसों के बाद ही नींद खुलती है उज्जैन। श्रीगंगा होटल हादसे में अभी किसी की जिम्मेदारी तय नहीं हुई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved