
- नई ई टोकन व्यवस्था से आसानी से मिला विभिन्न किस्म का उर्वरक
महिदपुर रोड। रबी फसलों के लिये इस बार अंचल के किसानों को विभिन्न किस्म के उर्वरकों की खरीदारी के लिये नई ई टोकन व्यवस्था से उनकी कृषि भूमि में आवश्यकता अनुरूप विभिन्न किस्म के उर्वरक सहजता से उपलब्ध हुए।
क्षेत्र की सेवा सहकारी संस्थाओं गोगापुर, सगवाली, कोयल तथा झुटावद के माध्यम से जहाँ सेवा सहकारी संस्थाओं के 3200 से अधिक पंजीकृत किसानों को विभिन्न किस्म के पांच उर्वरकों जिनमें 12-32-16, 20 -20-0-13, सुपर फास्फेट, यूरिया तथा डीएपी शामिल है। किसानों को उनके खेतों में विभिन्न किस्म की बोई गई रबी फसलों में आवश्यकता के अनुरूप ई टोकन से उर्वरक सेवा सहकारी संस्थाओं के माध्यम से उपलब्ध कराया गया। सेवा सरकारी संस्थाओं के प्रबंधकों के अनुसार प्रदेश शासन के निर्देशों की पालना में अब किसानों को विभिन्न किस्मों के उपलब्ध कराये गये उर्वरकों की राशि की वसूली भी वर्ष में एक बार गेहूं की फसल समर्थन मूल्य में शासन द्वारा निर्धारित किये गये गेहूं उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की तुलाई के एक मुश्त जमा किये जाने की सुविधा किसानों को उपलब्ध करवाई गई है। कृषि विभाग के भूप सिंह सेमल ने बताया महिदपुर रोड नगर में कृषि रासायनिक उर्वरक का विक्रय करने वाले तीन पंजीकृत व्यापारी हैं। तीनों व्यापारियों द्वारा अपनी दुकान पर उपलब्ध विभिन्न किस्म के रासायनिक उर्वरक शासन के नियमों का पालन करते हुए ई टोकन के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया गया।