img-fluid

शरदोत्सव, गरबा महोत्सव की बालिकाओं का किया सम्मान

October 27, 2026

नागदा। विश्व युवा मंडल एवं कोमल धाकड़ स्मृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय भव्य नवदुर्गा गरबा महोत्सव के अंतर्गत शरदोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर गरबा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली ए ग्रुप की प्रतिभाशाली बालिकाओं के लिए पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन नागदा स्थित जीव दया मानव सेवा समिति में किया गया।


  • समारोह में अतिथियों ने बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में एसडीएम रंजना पाटीदार, तहसीलदार मधु नायक, नायब तहसीलदार देवेश गोखले, थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी, जितेंद्र पाटीदार, समाजसेवी रवि काठेड़, मनोज राठी वरदान, मोती सिंह शेखावत, सूर्य प्रकाश शर्मा खाचरौद, सुरेंद्र काकरिया, भेरूलाल टॉक, नरेंद्र राठी, राकेश यादव, डॉ. एसआर चावला, डॉ. सुनील चौधरी, डॉ. हिमांशु दत्त पांडे, डॉ. अनिल दुबे, पत्रकार कैलाश सालोनिया, गोपाल मावर, शरद गुप्ता, राघवेंद्र ठाकुर, निलेश जैन, निलेश रघुवंशी, चेतन नामदेव, प्रफुल्ल शुक्ला, दीपक चौहान, परवेज खान, पवन जाट एवं जितेंद्र चौहान बंटी जटिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। विश्व युवा मंडल के अध्यक्ष राजकुमार मोहता और समिति के संरक्षक राजेश धाकड़ ने कहा कि गरबा महोत्सव जैसे सांस्कृतिक आयोजन भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही, ये आयोजन बालिकाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

    Share:

  • महिदपुर में भंडारे में सम्मिलित हुए विधायक दिनेश जैन बोस

    Tue Oct 27 , 2026
    महिदपुर। जैन धर्मशाला के पीछे माँ शीतला माता मंदिर पर भंडारा आयोजित किया गया। समिति की ओर से विधायक का स्वागत किया गया। क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस ने जय माँ काली नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित भंडारे में सम्मिलित होकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण बुरड़, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved