img-fluid

TI की मौत मामले में बड़ा एक्शन! शराब ठेकेदार की 3 लाइसेंसी दुकानें सील, मैनेजर हिरासत में

November 02, 2026

देवास। देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी (Dilip Puri) की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत के मामले के तार अब हरदा जिले के टिमरनी से जुड़ गए हैं। इस खुलासे के बाद हरकत में आए प्रशासन ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टिमरनी में शराब दुकानों के स्टॉक की गहन जांच की और शराब ठेकेदार पातेंद्र जायसवाल के नाम से संचालित तीन लाइसेंसी दुकानों को सील कर दिया।

अधिकारियों की संयुक्त टीम ने की औचक जांच और सील की कार्रवाई
सोमवार को एएसपी अमित मिश्रा, तहसीलदार देवशंकर धुर्वे, आबकारी अधिकारी सुनील भोजने सहित भारी पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने टिमरनी पहुंचकर मोर्चा संभाला। टीम ने राधाबाई की पुलिया के पास स्थित प्रमुख शराब दुकान सहित अन्य संबंधित दुकानों पर पहुंचकर स्टॉक का मिलान किया और दस्तावेजों की जांच की। इस मामले में पुलिस ने शराब ठेकेदार के मैनेजर भूपेंद्र सिंह राणा को भी पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में ले लिया है, जिससे घटना से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।


  • शराब से भरे ट्रक और टीआई की मौत का कनेक्शन
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदौर-बैतूल हाईवे पर जिस शराब से भरे ट्रक की चपेट में आने से खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत हुई थी, उस ट्रक में शराब टिमरनी की इसी दुकान से लोड की गई थी। हालांकि, पुलिस और आबकारी विभाग इस बात की आधिकारिक पुष्टि करने के लिए स्टॉक रजिस्टर, परिवहन पर्चियों और अन्य रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रहे हैं। प्रशासन यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि यह परिवहन वैध था या इसमें किसी प्रकार की अनियमिताएं बरती गई थीं। हरदा कनेक्शन सामने आने के बाद इस दुर्घटना ने एक गंभीर मोड़ ले लिया है, जिस पर शासन स्तर से भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

    Share:

  • भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने

    Mon Nov 2 , 2026
    हैदराबाद । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की (Offered prayers at the Bhagyalakshmi Temple) । उन्होंने भाजपा द्वारा आयोजित ‘महा पदयात्रा’ का नेतृत्व करने के लिए सोमवार को हैदराबाद पहुंचने के तुरंत बाद पुराने शहर में ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित इस मंदिर का दौरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved