img-fluid

सऊदी अरब में हमले का खतरा! अमेरिका ने नागरिकों को किया अलर्ट, एयरपोर्ट पर भी मंडराया संकट

November 03, 2026

नई दिल्ली। सऊदी अरब (Saudi Arabia) में संभावित हमलों (Attacks) के खतरे को देखते हुए अमेरिका (America) ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी (Security Warning) जारी की है। अमेरिकी प्रशासन के मुताबिक, ईरान समर्थित हूती विद्रोही पहले भी सऊदी अरब में हमले कर चुके हैं। इन हमलों में नागरिक हवाई अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं को निशाना बनाया गया था। इससे आम नागरिकों की जान गई थी और हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

अमेरिका ने आशंका जताई है कि मौजूदा हालात तेजी से बिगड़ सकते हैं और संघर्ष अपने मौजूदा दायरे से बाहर फैल सकता है। इसे देखते हुए सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।


  • एयरपोर्ट और हवाई क्षेत्र पर हमले का खतरा
    अमेरिकी प्रशासन की ओर से जारी एडवायजरी में सऊदी अरब के एयरपोर्ट और हवाई क्षेत्र को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। चेतावनी के मुताबिक, संभावित हमलों के कारण एयरस्पेस बंद किया जा सकता है। उड़ानें रद्द होने या उनके संचालन में बदलाव की आशंका भी जताई गई है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिका ने कहा है कि यदि उसके नागरिक सऊदी अरब के एयरपोर्ट का इस्तेमाल करने का फैसला करते हैं, तो उन्हें बेहद सावधानी बरतनी चाहिए।

    एयरलाइन और एयरपोर्ट से लें उड़ानों की जानकारी
    अमेरिकी प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी संबंधित एयरलाइन और एयरपोर्ट से सीधे प्राप्त करें। सुरक्षा हालात के कारण उड़ानों के समय और संचालन में अचानक बदलाव हो सकता है। अमेरिका की यह चेतावनी सऊदी अरब में संभावित सुरक्षा खतरे और उसके चलते हवाई यात्रा पर पड़ने वाले असर को लेकर जारी की गई है।

    Share:

  • MP: कूनो के चीते की गोली मारकर हत्या के मामले में दो भाई गिरफ्तार, शिकार में इस्तेमाल बंदूक बरामद

    Tue Nov 3 , 2026
    श्योपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो (Kuno) क्षेत्र में चीते KNG-22 को गोली मारने के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (Special Task Force-STF) ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान मुरैना जिले (Morena District) के भगवान सिंह और प्रीतम सिंह के रूप में हुई है. STF ने उनकी निशानदेही पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved