img-fluid

इंदौर: कबीटखेड़ी एसटीपी में नहीं लगाए संसाधन एजेंसी पर 5 लाख की पेनल्टी

November 03, 2026

कमिश्नर ने दौरे के दौरान दी थी चेतावनी
इंदौर। कबीटखेड़ी ट्रीटमेंट प्लांट (Kabitkhedi STP) में कई संसाधन (resources) लगाए जाने थे, जिसको लेकर वहां काम कर रही एजेंसी (Agency) को कमिश्नर ने चेतावनी दी थी, मगर उसके बावजूद तय समयावधि में उपकरण नहीं लगाने को लेकर एजेंसी पर 5 लाख का जुर्माना (fined ₹5 lakh) किया गया।


  • कबीटखेड़ी ट्रीटमेंट प्लांट में कई संसाधनों के खराब होने के चलते सीवरेज का पानी ट्रीट करने का मामला अटका पड़ा है। पिछले दिनों निगमायुक्त क्षितिज सिंघल वहां अफसरों के साथ दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान वहां काम कर रही चेन्नई की एजेंसी वीएमटेक के कई अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि तय समयावधि में एसटीपी में संसाधन लगाएं, ताकि वहां अन्य प्लांट भी शुरू किए जा सकें, लेकिन समयावधि बीतने के बाद भी एजेंसी ने संसाधन नहीं लगाए तो कल फिर वहां दौरा करने पहुंचे निगमायुक्त ने कंपनी पर 5 लाख की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने भागीरथपुरा और कबीटखेड़ी के आसपास के हिस्सों में नाले में फैक्ट्रियों का दूषित पानी बहाए जाने के मामले में अफसरों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ कार्रवाई का अभियान शुरू करने को कहा, साथ ही उन पर तगड़ा जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए।

    Share:

  • इंदौर: जल कर नहीं दिया तो अब काट देंगे नल कनेक्शन

    Tue Nov 3 , 2026
    जल कर की बकाया राशि वसूली की प्रक्रिया भी साथ में चलाएंगे, एआरओ को दिए अधिकार इंदौर। नगर निगम (Municipal council) द्वारा जल कर (water tax) की राशि नहीं चुकाने की नागरिकों में बढ़ती हुई आदत को ध्यान में रखते हुए अब यह फैसला लिया गया है कि जो नागरिक जल कर नहीं देंगे, उनका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved