img-fluid

इंदौर: भ्रष्ट अफसरों की सूचना देने के लिए लोकायुक्त ने 8 जिलों में टांगे30 बोर्ड

November 03, 2026

इंदौर। भ्रष्ट अफसरों (corrupt officials) के खिलाफ लोकायुक्त (Lokayukta) पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन अभी भी देखने में आ रहा था कि कई जिलों में लोग लोकायुक्त पुलिस से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। इसको देखते हुए पुलिस ने हर जिले में चार-पांच सरकारी आफिस में बोर्ड (board) टांगे हैं, जिसमें लोकायुक्त का नंबर भी दर्ज है।


  • लोकायुक्त पुलिस इस साल 40 से अधिक भ्रष्ट अफसरों को रिश्वत लेते पकड़ चुकी है। वहीं 5 अफसरों के यहां छापे की कार्रवाई कर उनकी करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया गया है। लेकिन फिर भी लोकायुक्त पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कई लोग लोकायुक्त पुलिस की जानकारी नहीं होने से उनसे संपर्क नहीं कर पाते हैं। इसके चलते कई भ्रष्ट अफसर बच जाते हैं। डीसीपी आनंद चौहान ने बताया कि इसके चलते लोकायुक्त पुलिस ने अब आलीराजपुर, झाबुआ, खरगोन, खंडवा, धार सहित आठ जिलों में चार से पांच बोर्ड लगाए हैं। ये बोर्ड यांत्रिकी विभाग, जिला पंचायत, नगर परिषद, जनपद पंचायत, एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय में लगाए गए हैं। इस पर लोकायुक्त का नंबर है और लोगों से कहा गया है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगता है तो नंबर पर संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि इसके चलते कई और भ्रष्ट अफसरों की सूचना लोकायुक्त को मिलेगी।

    Share:

  • रात के अंधेरे में सबसे पहले पहुंचा था यह पक्षी, माता लक्ष्मी ने बनाया अपना वाहन, जानिए उल्लू से जुड़ी रोचक कथा

    Tue Nov 3 , 2026
    नई दिल्ली। हिंदू धर्म(Hinduism) में माता लक्ष्मी (Goddess Lakshmi)को धन वैभव और सुख समृद्धि (Happiness and prosperity)की देवी माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में माता लक्ष्मी (Goddess Lakshmi)का वास होता है वहां धन के साथ खुशहाली और सकारात्मकता भी बनी रहती है। आपने माता लक्ष्मी की तस्वीरों और मूर्तियों में उन्हें कमल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved