
इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में लेंटर्न चौराहा स्थित एक ज्वेलरी दुकान पर पहुंची दो महिलाओं ने बड़ी चालाकी से ज्वेलर को झांसे में लिया और नकली चेन थमाकर उसकी एवज में असली सोने की चेन हड़प कर रफूचक्कर हो गईं। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह वारदात गत 28 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे लेंटर्न चौराहा स्थित नाना भाई ज्वेलर्स की दुकान पर हुई थी। घटना को लेकर ज्वेलर दर्शन सोनी निवासी जौहरी पैलेस कॉलोनी, अन्नपूर्णा ने तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
फरियादी ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त दुकान पर दो महिलाएं आईं थीं। उन्होंने अपनी बातों के जाल में ऐसा उलझाया कि ज्वेलर को नकली चेन को ही असली सोने की चेन मानकर भरोसा हो गया। इसी धोखेबाजी का फायदा उठाकर महिलाओं ने दुकान पर मौजूद असली सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया और वहां से खिसक गई। जब तक ज्वेलर को ठगी का अहसास हुआ, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
शिकायत मिलने के बाद तुकोगंज पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक महिला की पहचान मीनाक्षी रघुवंशी निवासी परदेशीपुरा के रूप में सामने आई है, जबकि उसकी दूसरी साथी महिला उज्जैन की है,पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया हे और उनसे तीन नकली चेन भी बरामद की हे
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved