img-fluid

राहुल गांधी ने इंदौर में किया वादा निभाया, बड़वानी की प्रियंका की आंखों का कराया इलाज

November 03, 2026

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने इंदौर (Indore) में अपने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश की एक छात्रा से जो वादा किया था, उसे आखिरकार पूरा कर दिखाया है। बड़वानी की रहने वाली प्रियंका सेंगर अब अपनी आंखों का दिल्ली में सफल इलाज कराकर पूरी तरह स्वस्थ होकर फ्लाइट से वापस इंदौर लौट आई हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर इस पूरी सफलता की जानकारी साझा की है, जिसके बाद से यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

मंच पर हुई थी मुलाकात, बचपन में हुआ था दर्दनाक हादसा
बीती 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसी दौरान मंच पर बड़वानी की प्रियंका सेंगर भी मौजूद थीं। जब राहुल गांधी की नजर प्रियंका की एक खराब आंख पर पड़ी, तो उन्होंने उससे उसकी वजह पूछी।


  • प्रियंका ने नम आंखों से अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि जब वह महज तीन साल की थीं, तब उनकी आँखों में चूना चला गया था। इस भयानक हादसे में उनकी एक आँख पूरी तरह खराब हो गई थी और दिखना बंद हो गया था। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति और पैसों के अभाव के चलते वे आगे का इलाज नहीं करवा पा रहे हैं।

    मंच से ही दिया था इलाज का आश्वासन
    प्रियंका की बात सुनकर राहुल गांधी ने मंच से ही भरोसा दिलाया था कि, “दिल्ली में आपका इलाज कराऊंगा।” इसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी प्रियंका के माता-पिता से फोन पर बात कर पूरा भरोसा दिया था। पिछले महीने राहुल गांधी की टीम ने प्रियंका और उसके परिजनों से संपर्क किया और उन्हें दिल्ली बुलाया। दिल्ली के प्रतिष्ठित अस्पताल में प्रियंका की आंखों का सफल इलाज हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक, अब पहले की तुलना में उसकी आंखों की विजिबिलिटी काफी बेहतर हो गई है। अपनी इस नई जिंदगी और बेहतर होती सेहत के साथ प्रियंका जब फ्लाइट से वापस इंदौर लौटीं, तो उनके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान और संतोष नजर आया।

    Share:

  • Spotting the overlooked warning signs of gambling addiction in loved ones

    Tue Nov 3 , 2026
    When a loved one starts battling gambling addiction, the signs aren’t immediately clear at first glance. Understanding online casino UK can be difficult because many individuals become skilled at hiding their behavior, often out of shame or fear of judgment. By spotting the subtle behavioral, emotional, and financial indicators that may indicate a growing concern, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved