img-fluid

सुबह पिता से आखिरी बातचीत, फिर सस्पेंडेड दरोगा ने कमरे में लगाई फांसी

November 04, 2026

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक सस्पेंडेड दरोगा ने संदिग्ध परिस्थिति में सुसाइड कर ली है. दरोगा का शव उनके किराए के घर में फंदे से लटका मिला है. यहां दरोगा अपने पिता के साथ रहते थे. उनके पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक ड्यूटी पर शराब के नशे में पाए जाने पर तीन दिन पहले ही उन्हें सस्पेंड किया गया था.

पुलिस के मुताबिक मृत दरोगा की पहचान मूलरूप से मध्य प्रदेश में छतरपुर के परौरा गांव निवासी सुंदरम तिवारी के रूप में हुई है. तीन साल पहले वह उत्तर प्रदेश की दरोगा भर्ती में चयनित हुए थे और अब उनकी पोस्टिंग अलीगढ़ में थी. यह वह अपने पिता श्रीचंद्र तिवारी के साथ बन्नादेवी थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में आईटीआई रोड पर किराए के घर में रहते थे. श्रीचंद तिवारी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सुंदरम ने सुबह आठ बजे उन्हें बाजार से नाश्ता लाने के लिए भेजा था. आधे घंटे बाद वह वापस लौटे तो वह फंदे से लटका हुआ मिला.


  • पुलिस के मुताबिक तीन दिन पहले सुंदरम तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में वह दीवानी कचहरी परिसर के बाहर शराब के नशे में झूमते नजर आए थे. इस वीडियो के आधार पर एसएसपी अलीगढ़ ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था. दरोगा के पिता के मुताबिक इस कार्रवाई के बाद से उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था. हालांकि, वह रोजाना हाजिरी लगाने पुलिस लाइन जा रहा था.

    पिता श्रीचंद तिवारी के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब आठ बजे सुंदरम की उनसे आखिरी बातचीत हुई. इस बातचीत के बाद वह नाश्ता लेने बाहर चले गए. दुकान पर पहुंचने के बाद उन्होंने बेटे को कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. अनहोनी की आशंका होने पर वह तुरंत वापस लौटे तो देखा कि सुंदरम फंदे से लटके हुए थे. उन्होंने बताया कि इन दिनों वह बेटे की शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे.

    Share:

  • खेत छत्तीसगढ़ में, लोकेशन अफ्रीका के समंदर में... अजब-गजब कहानी

    Wed Nov 4 , 2026
    डेस्क: छत्तीसगढ़ में गिरदावरी का डिजिटल सिस्टम किसानों और पटवारियों दोनों के लिए परेशानी का कारण बन गया है. सरकार ने इस बार खेतों के भौतिक सत्यापन के लिए नया पीवी (PV) ऐप लागू किया है. पटवारियों को खेत में जाकर फसल की तस्वीरें खींचनी हैं और GPS लोकेशन के साथ इसे ऐप पर अपलोड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved