img-fluid

Samsung Galaxy S27 सीरीज जल्द भारत में होगी लॉन्च, BIS पर कंफर्म हुए फीचर्स

November 06, 2026

डेस्क। Samsung Galaxy S27 सीरीज को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च की जाएगी। सैमसंग की इस प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज में चार मॉडल- Galaxy S27, Galaxy S27+, Galaxy S27 Ultra और Galaxy S27 Pro अगले साल पेश किए जा सकते हैं। Galaxy S27 Pro को कंपनी S27+ और S27 Ultra के बीच में प्लेस करेगी। इसके ज्यादातर फीचर्स इस साल लॉन्च हुए Galaxy S26 Ultra की तरह होंगे।

Samsung Galaxy S27 को हाल ही में भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर देखा गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन भारत में मॉडल नंबर SM-S952B/DS के नाम से लिस्ट किया गया है। GSMArena के मुताबिक, यह फोन भारत में Galaxy S27 के नाम से पेश किया जाएगा। हालांकि, लिस्टिंग में फोन के का कोई फीचर रिवील नहीं हुआ है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सैमसंग इस फोन को अगले साल की शुरुआत में भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकता है।


  • इस सीरीज के Samsung Galaxy S27 और Galaxy S27 Plus को पिछले दिनों चीनी सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म 3C पर भी लिस्ट किया जा चुका है। 3C पर ये दोनों फोन को क्रमशः मॉडल नंबर SM-S9560 और SM-S9520 के साथ लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई कंपनी की अपकमिंग सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 25W चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, Galaxy S27 Plus में 45W फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है।

    वहीं, इस साल लॉन्च हुए Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus में भी यही चार्जिंग फीचर दिया गया है। ऐसे में कंपनी के अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज में ज्यादा अपग्रेड देखने को नहीं मिलेगा। 2022 में कंपनी ने पहली बार Galaxy S232 Plus में 45W चार्जिंग दिया था। लगभग 5 साल से कंपनी ने बैटरी और चार्जिंग में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है।

    इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Galaxy S27 Ultra का डिजाइन भी कुछ समय पहले लीक हुआ है। सैमसंग अपने अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के अल्ट्रा मॉडल के डिजाइन में बड़ा बदलाव कर सकता है। इस फोन के डिजाइन से जुड़ा रेंडर Ice Universe ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। इसमें दो-दो पैरलल कैमरा देखने को मिल रहा है। इसमें 200MP के दो कैमरे दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा फोन की प्राइवेसी डिस्प्ले को भी अपग्रेड किया जाएगा।

    Share:

  • Playing at BetMica on Mobile Devices Offers Smooth Gaming Performance Anywhere

    Fri Nov 6 , 2026
    BetMica offers a high-quality gaming experience optimised for smartphones and tablets, enabling UK players to play their preferred titles on the move. The platform’s responsive design guarantees seamless performance on every device, removing the requirement of separate app installation whilst maintaining the complete features of the computer platform. Try BetMica Gaming Anytime The mobile app […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved