img-fluid

दिल्ली में पकड़ा गया प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का वांटेड उग्रवादी, मणिपुर पुलिस को सौंपा गया

November 06, 2026

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के एक वांटेड मिलिटेंट को गिरफ्तार किया है। PHQ के मीडिया सेंटर में DCP/क्राइम, हर्ष इंदोरा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया गया और इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई है। आरोपी की पहचान RK रीगन सिंह उर्फ Gandhi (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी मणिपुर के थौबल थाने में दर्ज UAPA के दो मामलों में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसकी पहचान की पुष्टि मणिपुर पुलिस से कराई गई और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे मणिपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

3 सितंबर को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन PLA का एक वांटेड सदस्य दिल्ली में मौजूद है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की तलाश के लिए टीम बनाई गई। टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और स्थानीय सूचना के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन AIIMS के पास मिली। पुलिस टीम वहां पहुंची, लेकिन अस्पताल में इस नाम का कोई मरीज भर्ती नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने युसुफ सराय इलाके के होटलों की जांच की और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही सफदरजंग एनक्लेव और ग्रीन पार्क में भी तलाश की गई।


  • शुरुआत में आरोपी की फोटो उपलब्ध नहीं होने के कारण उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण था। काफी मशक्कत और पूछताछ के बाद पुलिस ने युसुफ सराय इलाके से पूर्वोत्तर भारत के रहने वाले एक संदिग्ध को पकड़ा। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलत पहचान बताई और किसी भी उग्रवादी संगठन से संबंध होने से इनकार किया। इसके बाद उसकी फोटो मणिपुर पुलिस को भेजी गई, जहां उसकी पहचान RK Regan Singh उर्फ Gandhi के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके चाचा PLA के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे और बाद में वह खुद भी इस संगठन से जुड़ गया था। पुलिस के मुताबिक, वह प्रतिबंधित PLA का सक्रिय सदस्य था।

    जानकारी सामने आई है कि आरोपी मणिपुर के थंगमेइबंद लौरोंगुरेल लीकाई इलाके का रहने वाला है। उसके खिलाफ मणिपुर के थौबल थाने में दो मामले दर्ज हैं। इनमें एक मामला IPC की धाराओं के साथ UAPA की विभिन्न धाराओं में दर्ज है, जबकि दूसरा मामला UAPA की धारा 20 के तहत दर्ज है। जानकारी मिलने के बाद मणिपुर पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई।

    Share:

  • IPL 2027 से पहले CSK और SRH में बड़ा फेरबदल, लियाम लिविंगस्टोन समेत चार खिलाड़ियों की बदली टीमें..

    Fri Nov 6 , 2026
    नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (IPL) 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) (SRH) ने अपनी टीमों में बड़ा बदलाव किया है। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच चार खिलाड़ियों को लेकर ट्रेड डील (Trade Deal) पूरी हुई है। इस समझौते के तहत इंग्लैंड के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved