img-fluid

लौटने का इंतजाम किए बिना माता-पिता को हज पर मक्का भेजा, बेटा शिकायत करने पहुंचा तो…

November 07, 2026

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में ट्रैवल एजेंसी से विवाद के बाद एक शख्स को कथित रूप से पीट-पीटकर मार डाला गया। गिरीडीह पुलिस ने बताया कि पीड़ित के माता-पिता ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से उमरा करने के लिए सऊदी अरब के मक्का गए थे। हत्या की ये वारदात राजधनवार थाना इलाके में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

राजधनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार के मुताबिक, मृतक की पहचान हेरोडीह थाना इलाके के चारघरा गांव के रहने वाले मोहम्मद हैदर अली के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पीड़ित के भाई मोहम्मद परवेज अंसारी ने 8 लोगों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। इन लोगों में ट्रैवल्स एजेंसी के ऑपरेटर मौलाना इलियास अंसारी भी शामिल है।

परवेज अंसारी की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, हैदर अली के माता-पिता बीते 7 अक्टूबर को उमरा के लिए गए थे और 24 अक्टूबर को उनका वापस लौटने का प्रोग्राम था। आरोप है कि 30 हजार रुपये ज्यादा वसूलने के बावजूद, आरोपी ने हैदर अली के माता-पिता की वापसी का इंतजाम नहीं किया। इसके बाद हैदर अली कई बार एक मदरसे में गए, जहां उन्हें कथित रूप से उस ट्रैवल एजेंसी से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पता चला।


  • शिकायत के अनुसार, हैदर अली की इलियास अंसारी के बीच तीखी बहस हुई थी। इसके बाद, हैदर अली ने धमकी दी थी कि वह पुलिस के पास जाकर उन कथित अवैध गतिविधियों की पोल खोल देगा, जो धर्म के नाम पर चलाई जा रही हैं। जिनमें खाड़ी देशों में हो रहे काम भी शामिल हैं। आरोप है कि इसके बाद इलियास अंसारी और उसके भाई सनाउल्लाह ने हैदर अली व उसके भाई पर अटैक हमला कर दिया। हैदर अली ने भागने की कोशिश की लेकिन बच नहीं पाए।

    यह भी आरोप है कि इलियास अंसारी ने मौके पर मौजूद रहे दूसरे लोगों को भी उकसाया, जिसके बाद हैदर अली को बुरी तरह पीटा गया और उसका गला घोंट दिया गया। हैदर अली के परिजनों का दावा है कि हैदर की मौत मौके पर ही हो गई थी। एक पुलिस अफसर ने बताया, ‘मुख्य आरोपी फरार है और हम उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।’ इससे पहले हाल में चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या कर दी गई थी। उसने धारदार हथियार से युवती पर वार किया था।

    Share:

  • बिहार में त्योहारों से पहले जारी होगा कर्मचारियों का बकाया वेतन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

    Sat Nov 7 , 2026
    पटना। बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। बिहार सरकार ने दिवाली और छठ महापर्व से पहले सरकारी कर्मचारियों को लंबित वेतन का भुगतान करने की तैयारी तेज कर दी है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी सरकारी विभागों को निर्देश दिया है कि त्योहारों से पहले कर्मचारियों का बकाया वेतन जारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved