img-fluid

IPL 2027 : अर्शदीप सिंह के बदले पंजाब किंग्स में शामिल होने जा रहे हार्दिक पांड्या….

November 08, 2026

नई दिल्ली। ऑलराउंडर (All-rounder) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल 2027 (IPL 2027) के लिए पंजाब किंग्स (Punjab Kings) में ट्रेड होना लगभग तय हो चुका है. पंजाब किंग्स तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के बदले हार्दिक को अपनी टीम में शामिल कर रही है. हालांकि, इस ट्रेड की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इसके साथ ही पंजाब किंग्स को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि हार्दिक की उनकी टीम में क्या भूमिका होने वाली है? क्या हार्दिक पांड्या के आने से पंजाब की टीम में श्रेयस अय्यर का कद कम होगा?

दरअसल, यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि अगर पंजाब की टीम हार्दिक को अपने साथ जोड़ती है तो क्या अय्यर को कप्तानी से हटना पड़ेगा? क्योंकि हार्दिक पिछले दो सीजन से मुंबई के कप्तान रहे हैं. हार्दिक जब गुजरात टाइटंस से मुंबई आए थे, तब भी वह कप्तान थे और उन्होंने गुजरात को लगातार दो सीजन फाइनल में पहुंचाकर एक बार ट्रॉफी भी जिताई थी. हालांकि, मुंबई में वापसी होते ही हार्दिक की कप्तानी का जादू खत्म हो गया और पांच बार की चैंपियन टीम अब उन्हें रिलीज करने जा रही है. ऐसे में क्या हार्दिक ने पंजाब के साथ हो रही ट्रेड डील में फिर से कप्तानी की डिमांड की है? हालांकि, इस सभी सवालों का जवाब मिल चुका है. हार्दिक ने पहले ही साफ कर दिया है कि उन्हें अय्यर की कप्तानी में खेलने से कोई दिक्कत नहीं है।


  • पंजाब किंग्स के लिए कितना सही है हार्दिक का ट्रेड?
    इसमें कोई शक नहीं है कि हार्दिक पांड्या एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. वह गेंद और बल्ले दोनों से टीम को जीत दिला सकते हैं, लेकिन पंजाब किंग्स के लिए हार्दिक का ट्रेड फायदेमंद रहेगा या नहीं, यह जानना जरूरी है. बता दें कि आज हर टीम अपने स्क्वाड में ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर रखना चाहती है. पंजाब की मौजूदा टीम को देखें, तो उसमें शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस और मार्को यानसेन जैसे वर्ल्ड क्लास ऑलराउंडर हैं, जो टीम को कहीं से भी मैच जिता सकते हैं. ऐसे में हार्दिक के आने से टीम को मजबूती तो मिलेगी, लेकिन जो खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं, उनका सही इस्तेमाल कैसे किया जाएगा, यह मैनेजमेंट के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है।

    अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स के रहे हैं मेन बॉलर
    अर्शदीप सिंह टी20 फॉर्मेट में भारत के नंबर एक तेज गेंदबाज हैं. पंजाब किंग्स के लिए भी अर्शदीप ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में पंजाब अगर अर्शदीप को मुंबई के साथ ट्रेड करती है, तो शायद उनके लिए नया गेंदबाज ढूंढना मुश्किल होगा. यही कारण है कि हार्दिक पांड्या और अर्शदीप के ट्रेड को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, यह पूरा फैसला टीम मैनेजमेंट को लेना है और यह उनकी सिरदर्दी है कि वे टीम में संतुलन कैसे बनाते हैं, लेकिन कुछ हद तक पंजाब के लिए यह सौदा घाटे का लग रहा है।

    Share:

  • वे आपको भी मार डालेंगे’, सोनिया गांधी की आशंका पर राजीव गांधी ने दिया था यह जवाब

    Sun Nov 8 , 2026
    नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की 31 अक्टूबर 1984 को उनके ही अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी थी। घटना के समय उनके बेटे राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) पश्चिम बंगाल में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। मां की हत्या की खबर मिलते ही वह दिल्ली पहुंचे। यहां […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved