img-fluid

बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, शव देखते ही बिगड़ी तबीयत, कुछ घंटे बाद तोड़ा दम

November 09, 2026

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के हमीरपुर जिले (Himachal Pradesh) से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है। यहां बेटे की मौत का सदमा उसकी 85 वर्षीय मां बर्दाश्त नहीं कर सकी। बेटे का शव घर पहुंचते ही मां की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। कुछ ही घंटों के अंतराल में मां-बेटे की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं।

एक एजेंसी के मुताबिक, घटना हमीरपुर जिले के बड़सर क्षेत्र के समोह गांव की है। यहां 63 वर्षीय बलदेव सिंह की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बलदेव सिंह सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे।

बेटे का शव देखते ही मां हुई बेहोश

बलदेव सिंह की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। उनकी 85 वर्षीय मां ज्ञान देवी बेटे की मौत का सदमा सहन नहीं कर सकीं। जैसे ही बेटे का शव घर पहुंचा, वह फूट-फूटकर रोने लगीं। कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं।

घबराए परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। ज्ञान देवी को भी सांस लेने में परेशानी हो रही थी। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।



  • एक साथ हुआ मां-बेटे का अंतिम संस्कार

    कुछ ही घंटों के भीतर मां और बेटे की मौत से समोह गांव में शोक की लहर फैल गई। जिस घर में दीपावली की तैयारियां होनी थीं, वहां दो मौतों से मातम पसर गया। बाद में गांव के श्मशान घाट पर मां और बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरा गांव गमगीन नजर आया।

    बताया गया है कि बलदेव सिंह के परिवार में दो बेटे हैं। उनका छोटा बेटा गांव में ही रहता है, जबकि बड़ा बेटा बहरीन में नौकरी करता है। मां-बेटे की एक ही दिन हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।

    Share:

  • ‘ईसाइयों की जगह हिंदुओं को लाना बंद करो’... अमेरिका में दिवाली उत्सव में नस्लभेदी प्रदर्शन, सांसद प्रमिला जयपाल ने लगाई फटकार

    Mon Nov 9 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिका के सिएटल शहर (The American city of Seattle) में दिवाली उत्सव (Diwali Festival) के दौरान हिंदू विरोधी और नस्लभेदी प्रदर्शन (Racist demonstration) का मामला सामने आया है। कट्टर दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट जेक लैंग और उनके साथियों ने दिवाली कार्यक्रम में पहुंचकर ‘ईसाइयों की जगह हिंदुओं को लाना बंद करो’ और ‘सभी डॉटहेड्स को देश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved