img-fluid

IND vs NZ 3rd ODI: बिना एक भी गेंद फेंके तीसरा वनडे मैच हुआ रद्द, बारिश बनी विलेन…

November 10, 2026

नई दिल्ली. हैमिल्टन (Hamilton) में जिस बात का डर था, आखिरकार वही हुआ. भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच सेडन पार्क में खेला जाने वाला तीसरा वनडे मुकाबला तेज बारिश की भेंट चढ़ गया. लगातार हो रही बारिश के बाद अंपायरों ने आखिरकार मैच को आधिकारिक तौर पर रद्द घोषित कर दिया.

इस मैच के रद्द होने के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बरकरार रखी है. इसका मतलब यह है कि टीम इंडिया अब इस सीरीज को हार नहीं सकती. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अब ज्यादा से ज्यादा सीरीज बराबर ही कर सकती है, लेकिन उनके लिए आगे की राह आसान नहीं होगी क्योंकि उनके कई स्टार खिलाड़ी अब आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए रवाना हो जाएंगे.


  • मैच की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज खराब था. टॉस अपने तय समय से लगभग दो घंटे की देरी से हुआ, जिसके बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

    40-40 ओवर के इस मैच के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया था, जबकि न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव देखने को मिला. लेकिन जैसे ही टॉस खत्म हुआ और खिलाड़ी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे थे, अचानक तेज बारिश आ गई. ग्राउंड स्टाफ को आनन-फानन में पूरे मैदान और पिच को कवर्स से ढकना पड़ा.

    कट-ऑफ टाइम से पहले ही फैन्स ने छोड़ा स्टेडियम
    दोपहर बाद बारिश इतनी तेज हो गई कि 20 ओवर का डकवर्थ लुईस मुकाबला कराने की उम्मीदें भी टूट गईं. ग्राउंड को सुखाने में कम से कम 30 से 40 मिनट का समय लगता, लेकिन आसमान से बरसते पानी ने रुकने का नाम नहीं लिया.

    20 ओवर के मैच के लिए भारतीय समयानुसार दोपहर 12:32 (स्थानीय समयानुसार रात 8:02) का कट-ऑफ टाइम रखा गया था, लेकिन हालात बिगड़ते देख कट-ऑफ समय से पहले ही निराश फैंस स्टेडियम से बाहर जाने लगे और मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया. न्यीजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को चौथा वनडे मैच अब 13 नवंबर यानी शुक्रवार को माउंट माउंगानुई में खेलना है.

    दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर.

    भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह.

    भारत का फुल स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कम्बोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन (विकेटकीपर) और कुलदीप यादव.

    न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, निक केली, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर और हेनरी निकोल्स.

    Share:

  • पाकिस्तान में चीन की मदद से बन रहे बांध का हिस्सा ढहा, जलाशय में आई बाढ़; निर्माण कार्य रोका गया

    Tue Nov 10 , 2026
    इस्लामाबाद। पाकिस्तान में चीन (China in Pakistan) के सहयोग से बनाए जा रहे तारबेला डैम (Tarbela Dam) के विस्तार प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा सामने आया है। सोमवार को 1,530 मेगावाट क्षमता वाली तारबेला डैम-5वीं एक्सटेंशन हाइड्रोपावर परियोजना की निर्माणाधीन टनल-5 का एक हिस्सा ढह गया। इसके बाद बांध के जलाशय में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved