img-fluid

इंदौर: हीरा नगर थाना क्षेत्र में 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला का जला हुआ शव मिलने से मची सनसनी

November 10, 2026

इंदौर। इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 95 वर्षीय राम कुंवर बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला अपने परिवार के साथ ही रहती थीं। उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शव जली हुई अवस्था में मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


  • एसीपी रुबीना मिजवानी के अनुसार अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद हीरा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उनका शव किस तरह जला, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि घटना से जुड़ी परिस्थितियों और घटनाक्रम की जानकारी मिल सके। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला की मौत से पहले घर में क्या परिस्थितियां थीं। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    Share:

  • महंगाई का तड़का! Whirlpool ने प्रोडक्ट्स की कीमत में किया 5% का इजाफा

    Tue Nov 10 , 2026
    डेस्क: घरेलू अपलायंसेस बनाने वाली कंपनी ‘व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड’ ने जानकारी देते हुए कहा कि वह अपने सभी प्रोडक्ट्स की कीमतों में 5% की बढ़ोतरी कर रही है. यह बदलाव 1 नवंबर, 2026 से लागू होगा. कंपनी ने इसके पीछे बढ़ती कॉस्ट, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, कमोडिटी (कच्चे माल) की महंगाई और करेंसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved