img-fluid

भोपाल: शराब से मना करने पर परिजनों से विवाद, टंकी से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

November 11, 2026

भोपाल. राजधानी भोपाल (Bhopal) के गुनगा गांव (Gunga Village) में घरेलू विवाद के बाद एक युवक की पानी की टंकी (water tank) से कूदने पर दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक के शराब पीने को लेकर परिवार के सदस्यों ने उसे रोका था. इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में युवक गांव के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया. परिजनों ने उसे समझाने और बचाने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने टंकी से कूद गया. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गुनगा निवासी शंकर अहिरवार, पिता पदम अहिरवार, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शंकर के शराब पीने को लेकर घर में परिजनों के साथ कहासुनी हुई थी. परिवार के सदस्य उसे शराब पीने से मना कर रहे थे, लेकिन युवक इस बात को लेकर नाराज हो गया. देखते ही देखते घर में विवाद बढ़ गया और गुस्से में शंकर घर से निकलकर गांव के समीप बनी पानी की टंकी पर जा चढ़ा.


  • भाई ने कोशिश की, लेकिन नहीं रोक पाया हादसा
    घटना के दौरान युवक का भाई उसे बचाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया और उसे समझाने का प्रयास किया. भाई ने शंकर को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना. इससे पहले कि परिजन उसे सुरक्षित नीचे उतार पाते, युवक ने टंकी से छलांग लगा दी. ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई.

    गुनगा थाना पुलिस ने कायम किया मर्ग
    गुनगा थाना प्रभारी रिंकू सिंह जाटव के अनुसार, मंगलवार शाम शंकर लाल अहिरवार ने गांव के पास बनी पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक का घर में शराब पीने को लेकर परिजनों से विवाद हुआ था. विवाद के बाद वह गुस्से में घर से निकलकर पानी की टंकी पर चढ़ गया. उसके भाई ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन युवक ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

    घरेलू विवाद ने उजाड़ दिया परिवार
    महज 20 वर्ष की उम्र में युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है. शराब पीने को लेकर शुरू हुआ घरेलू विवाद इस हद तक बढ़ गया कि एक परिवार ने अपना युवा सदस्य खो दिया. गांव में भी घटना को लेकर दुख और चर्चा का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

    Share:

  • MP: रायसेन में नर्मदा किनारे मिला विशालकाय जानवर के जबड़े की आकृति जैसा रहस्यमयी पत्थर

    Wed Nov 11 , 2026
    रायसेन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रायसेन जिले (Raisen district) में नर्मदा नदी (Narmada River) के किनारे एक रहस्यमयी पत्थर (Mysterious Stone) मिला है. इसकी बनावट किसी विशालकाय जानवर (Gigantic Animal) के जबड़े जैसी दिखाई दे रही है. पत्थर में कई दांत जैसी आकृतियां नजर आ रही हैं और इसका काफी हिस्सा जमीन के अंदर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved