img-fluid

इंडिया एंट्री से पहले ही चीनी कार कंपनी Chery की बढ़ी मुश्किलें, अब इस SUV का बीच सड़क टूटा एक्सल

November 11, 2026

नई दिल्ली. इंडिया एंट्री (India entry)  की तैयारी है. जेएसडब्ल्यू (JSW) जैसे दिग्गज़ ग्रुप से हाथ मिलाने की चाहत है. इरादे बड़े हैं और बाजार भी बड़ा है. लेकिन चीनी कार कंपनी (Chinese car company) Chery के लिए भारत का रास्ता इतना आसान नहीं दिख रहा. वजह है इसकी गाड़ियों से जुड़ी लगातार सामने आ रही घटनाएं. हाल ही में मलेशिया में चेरी की मशहूर कार Omoda 5 का एक्सल टूटने और पहिए अलग होने की घटना ने कंपनी की ग्लोबल फजीहज कराई थी. अब कंपनी की एक और कार Tiggo Cross के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. बीच सड़क एक्सल टूटा है… पहिए अलग हुए हैं. इस घटना ने एक बार फिर ब्रांड को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है.


  • दरअसल, यह मामला मलेशिया का है. जहां चेरी टिगो क्रॉस कार की टक्कर हुई और देखते ही देखते SUV के दो पहिए गाड़ी से अलग हो गए. बीच सड़क हुए इस हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. कुछ ही दिनों में Chery ग्रुप की गाड़ियों के पहिए निकलने के दो मामले सामने आने के बाद कंपनी एक बार फिर चर्चा में है. हालांकि, कंपनी का कहना है कि Tiggo Cross के पहिए किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं निकले, बल्कि ऐसा एक्सीडेंट के वजह से हुआ है.

    रिपोर्ट के मुताबिक, 7 नवंबर को मलेशिया के न्यू क्लैंग वैली एक्सप्रेसवे (NKVE) पर Chery Tiggo Cross की एक कार से टक्कर हो गई. इस हादसे के बाद SUV के दोनों पहिए गाड़ी से अलग हो गए. साथ ही इसके अगले बंपर भी बुरी तरह डैमेज हो गया. हादसे के बाद की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इनमें दोनों दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियां एक्सप्रेसवे पर दिखाई दे रही हैं. Chery Tiggo Cross के दोनों पहिए गाड़ी से अलग पड़े नजर आ रहे हैं. हालांकि, इन तस्वीरों और वीडियो से यह साफ नहीं होता कि टक्कर किस तरह हुई और गाड़ी के पहिए ठीक किस समय अलग हुए.

    क्या कह रही है कंपनी
    चेरी ऑटो मलेशिया ने बयान जारी कर कहा है कि, उनकी टीम ने ग्राहक से संपर्क में है और लगातार मदद कर रही है. कंपनी के मुताबिक, एक्सीडेंट के वजह से गाड़ी के पहिए अलग हुए हैं और आगे का बंपर डैमेज हुआ है. इसका तकनीकी खामी से कोई लेना-देना नहीं है. कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि वाली जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर न करें. हालांकि, Chery ने अभी तक इस मामले में गाड़ी की तकनीकी जांच रिपोर्ट को पब्लिक नहीं किया है.

    पहली बार नहीं हुआ ऐसा
    ऐसा पहली बार नहीं है जब चेरी की कोई कार इस तरह बीच सड़क टूटी है. हाल ही में मलेशिया में ही कंपनी की Omoda 5 के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. जहां बीच सड़क चलती हुई एसयूवी का रियर एक्सेल टूट गया और पहिए अलग हो गए. जिसके बाद अक्टूबर में मलेशिया के रोड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट (JPJ) ने Omoda 5 के पुराने पेट्रोल मॉडल के लिए व्हीकल टाइप अप्रूवल (VTA) को अस्थायी रूप से रोक दिया था. इस फैसले के बाद जांच और सेफ्टी इवैलुएशन पूरा होने तक संबंधित अप्रूवल के तहत नई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकता था. इसके बाद कंपनी ने Omoda 5 C और H की कुल 8,878 गाड़ियों को रिकॉल करने का ऐलान किया था.

    इंडिया एंट्री की तैयारी
    चेरी से जुड़ी ये ख़बर भारतीय ग्राहकों के लिए इसलिए अहम है क्योंकि, चेरी ऑटोमोबाइल अब भारत में अपनी पारी शुरू करने की योजना बना रही है. ये चीनी कंपनी भारतीय बाजार में एंट्री के लिए JSW Group के साथ साझेदारी पर काम कर रही है. माना जा रहा है कि Chery की पहली गाड़ियों की एंट्री 2026 के अंत से लेकर 2027 के बीच शुरू हो सकती है. अगर यह योजना तय समय के मुताबिक आगे बढ़ती है, तो भारतीय कार बाजार में एक और नए चीनी ऑटो ब्रांड की सीधी एंट्री देखने को मिलेगी.

    Share:

  • जिसे विदेशी कहकर ठुकराया... उसने मां का दिल दिखाया... बच्चों के लिए सत्ता को ठुकराया...

    Wed Nov 11 , 2026
    दो-दो दुखों का गम और नारी शक्ति का दम… अपनी सास और इस देश की दुर्गा कही जाने वालीं इंदिराजी का गोलियों से छिदा शव देखने वाली सोनिया…अपने पति के अंग-भंग शव के टुकड़े समेटने वाली पत्नी…और अपने नन्हे बच्चों के आंसुओं को पोंछकर अपना विलाप छिपाने वाली मां को विदेशी कहकर ताना मारने वालों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved