img-fluid

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने भाई दूज की शुभकामनाएं दीं

November 11, 2026


नई दिल्ली । दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने (Chief Ministers of Delhi, Uttar Pradesh, Rajasthan and Madhya Pradesh) भाई दूज की शुभकामनाएं दीं (Extended their best wishes for Bhai Dooj) ।


  • दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता के पावन पर्व भाई दूज की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी भारतीय संस्कृति में भाई-बहन का यह अनुपम रिश्ता प्रेम, संरक्षण और परिवार के संस्कारों की सुंदर अभिव्यक्ति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व हर परिवार में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा भाई-बहन के स्नेह का यह अनमोल बंधन सदैव सुदृढ़ बना रहे।”

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “भाई-बहन के स्नेह, समर्पण और आत्मीयता के प्रतीक पावन पर्व भैया दूज की सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मां यमुना से प्रार्थना है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए तथा पारिवारिक संबंधों में प्रेम व विश्वास और सुदृढ़ हो।”

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “परस्पर स्नेह, आदर और रक्षा के संकल्प के प्रतीक पावन पर्व ‘भाई-दूज’ की समस्त प्रदेशवासियों को अनंत शुभकामनाएं! भारतीय संस्कृति का यह सुंदर उत्सव हमारे पारिवारिक मूल्यों और मानवीय रिश्तों की नींव को सशक्त बनाता है। मेरी मंगलकामना है कि यह पावन अवसर प्रत्येक घर-आंगन को प्रेम, आनंद और समृद्धि से आलोकित करे।”

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह के पावन पर्व ‘भाई दूज’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बहन द्वारा भाई की दीर्घायु की कामना का यह पर्व पारिवारिक रिश्तों में मिठास घोलता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि भाई-बहन का यह स्नेह बंधन एवं विश्वास सदैव अटूट रहे और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।”

    उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, “भाई-बहन के प्रेम, समर्पण और अटूट विश्वास के पावन पर्व ‘भैया दूज’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अपार खुशियां लेकर आए, यही कामना है।” उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास एवं परस्पर रक्षा के संकल्प के पावन प्रतीक ‘भाई दूज’ की आप सभी देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! ईश्वर से प्रार्थना है कि भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता सदैव स्नेह, विश्वास और खुशियों से परिपूर्ण रहे।”

    Share:

  • गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 लोगों की मौत

    Wed Nov 11 , 2026
    हरदोई: हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार XUV कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में नोएडा की एक IT कंपनी में वाइस चेयरमैन के पद पर कार्यरत सौरभ उपाध्याय समेत उनके परिवार के चारों सदस्यों की मौत हो गई. मृतकों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved