img-fluid

SpiceJet ने नहीं चुकाया 35.8 करोड़ रुपये बकाया… दुबई एयरपोर्ट ने रोकी चेक-इन सर्विस!

November 13, 2026

दुबई। देश की बजट एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) की मुश्किलें लगातार बढ़ती दिख रही हैं. इस बार मामला दुबई का है, जहां बकाया भुगतान (Outstanding Payment) नहीं करने पर दुबई एयरपोर्ट (Dubai Airport) ने एयरलाइन की चेक-इन सर्विस पर रोक लगा दी है. एयरपोर्ट ऑपरेटर के मुताबिक, स्पाइसजेट पर करीब 14 मिलियन दिरहम यानी लगभग 35.8 करोड़ रुपये बकाया हैं. भुगतान नहीं होने के कारण 12 नवंबर से चेक-इन सेवाएं निलंबित कर दी गईं. इस कार्रवाई के बाद दुबई से उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की कई फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं।

इस मामले में दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एयरलाइन के दुबई स्टेशन मैनेजर को भी तलब किया. अथॉरिटी ने यात्रियों को फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी देने और उनके लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करने के निर्देश दिए. इसमें फंसे हुए यात्रियों के लिए होटल और ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था करना भी शामिल है. रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई एयरपोर्ट्स ने 9 नवंबर को स्पाइसजेट को बताया था कि उसका बकाया बढ़कर 14 मिलियन दिरहम हो गया है. एयरपोर्ट ऑपरेटर के मुताबिक, 13 अक्टूबर के बाद से एयरलाइन की ओर से कोई भुगतान नहीं किया गया था।


  • इसके बाद चेतावनी दी गई कि अगर 12 नवंबर तक पूरा बकाया नहीं चुकाया गया तो चेक-इन सेवाएं बंद कर दी जाएंगी. तय समय पर भुगतान नहीं होने के कारण दुबई एयरपोर्ट ने स्पाइसजेट की चेक-इन सर्विस रोक दी. हालांकि, पहले से निर्धारित दो उड़ानों SG-5115 (अहमदाबाद) और SG-5106 (दिल्ली) को राहत दी गई. ये दोनों फ्लाइट चेक-इन सेवाएं बंद होने से पहले रवाना होनी थीं, इसलिए इनके लिए ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी dnata को चेक-इन की अनुमति दी गई।

     

    चेक-इन सेवाएं बंद होने के बाद स्पाइसजेट के दुबई स्टेशन मैनेजर ने एयरलाइन के फ्लाइट ऑपरेशन विभाग को दुबई से रवाना होने वाली सभी उड़ानें रद्द करने के निर्देश दिए. एयरलाइन ने 12 नवंबर को अमृतसर, जयपुर, मुंबई और दिल्ली जाने वाली चार उड़ानों को कैंसिल करने के निर्देश जारी किए. आंतरिक ईमेल में इसका कारण dnata को भुगतान नहीं करना बताया गया. इन चारों उड़ानों को यात्रियों के बिना फेरी सर्विस (Ferry Service) के तौर पर संचालित करने की योजना बनाई गई थी. दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी ने स्पाइसजेट के स्टेशन मैनेजर को इसलिए भी तलब किया क्योंकि एयरलाइन ने उड़ानें रद्द होने की जानकारी यात्रियों को समय पर नहीं दी थी. अथॉरिटी ने यात्रियों के लिए होटल और परिवहन की वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा है।

    आर्थिक संकट से जूझ रही है स्पाइसजेट
    दुबई में हुई यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब स्पाइसजेट पहले से ही आर्थिक और ऑपरेशनल चुनौतियों का सामना कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरलाइन रोजाना करीब 65 शेड्यूल्ड फ्लाइट्स संचालित कर रही है, लेकिन इनमें से 15 से 20 उड़ानें रोजाना रद्द हो रही हैं. कई उड़ानों में तीन से पांच घंटे तक की देरी की भी खबरें हैं. एयरलाइन पर विमान लीज पर देने वाली कंपनियों, तेल कंपनियों, एयरपोर्ट ऑपरेटरों और ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों का बकाया बताया जा रहा है. भुगतान की समस्याओं के कारण स्पाइसजेट को कई जरूरी सेवाओं के लिए एडवांस पेमेंट यानी पहले भुगतान करके सेवाएं लेनी पड़ रही हैं. इससे उसके रोजमर्रा के ऑपरेशन पर दबाव बढ़ा है।

    स्टाफ को समय पर नहीं मिल रही सैलरी
    सूत्रों के मुताबिक स्पाइसजेट का ऑपरेशनल बेड़ा घटकर करीब 12 विमानों का रह गया है. इनमें से तीन विमान भुगतान संबंधी समस्याओं के कारण फिलहाल ग्राउंडेड हैं. इसके अलावा कर्मचारियों को जून 2026 से सैलरी नहीं मिलने की भी खबरें सामने आई हैं. इसका असर एयरलाइन की उड़ानों और यात्रियों को मिलने वाली सेवाओं पर पड़ रहा है. लगातार फ्लाइट कैंसिल होने और देरी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    Share:

  • सुप्रिया सुले ने साफ किया रुख, INDIA गठबंधन के साथ रहने का किया ऐलान

    Fri Nov 13 , 2026
    नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के विलय और सुप्रिया सुले के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलों के बीच लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें पार्टी के दोनों गुटों के विलय का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved