img-fluid

पाकिस्तान में सेना की चौकी पर पुलवामा जैसा फिदायीन हमला, धमाके में 5 जवानों समेत 8 की मौत

November 13, 2026

नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan Province) में विद्रोहियों (Rebels) ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है। मस्तुंग जिले के कनक इलाके में स्थित कंदवाह चेक पोस्ट पर विस्फोटकों से भरी गाड़ी के जरिए फिदायीन हमला किया गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि सैन्य चौकी के साथ आसपास के रिहायशी मकानों को भी नुकसान पहुंचा। इस हमले में पांच पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों और तीन आम नागरिकों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

हमले का तरीका वर्ष 2019 में भारत के पुलवामा में हुए आतंकी हमले से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। उस हमले में भी विस्फोटकों से भरी कार को सुरक्षाबलों के काफिले के पास विस्फोट से उड़ा दिया गया था।

धमाके के बाद सुरक्षाबलों और विद्रोहियों में मुठभेड़
रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर सैन्य चेक पोस्ट तक पहुंचे और उसे चौकी की बाहरी दीवार से टकरा दिया। उनका कथित उद्देश्य सुरक्षा घेरे को तोड़कर सैन्य कैंप के भीतर दाखिल होना था। जोरदार धमाके के बाद चौकी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया और हमलावरों के साथ गोलीबारी शुरू हो गई।

सुरक्षाबलों ने विद्रोहियों को सैन्य परिसर में घुसने से रोक दिया। जवाबी कार्रवाई में तीन विद्रोही मारे गए। इस दौरान पांच पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। इस तरह सैन्य चौकी पर कब्जा करने की हमलावरों की कोशिश नाकाम हो गई।


  • रिहायशी इलाकों तक पहुंचा धमाके का असर
    विस्फोटकों से भरी गाड़ी में हुए धमाके का असर सैन्य चौकी के आसपास स्थित रिहायशी इलाकों तक पहुंचा। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट की तीव्रता से आसपास के कुछ मकानों के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके और मकानों के मलबे की चपेट में आने से दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) के जवान और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने मलबा हटाने के साथ घायलों को बाहर निकालने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया।

    पूरे इलाके की घेराबंदी, तलाशी अभियान तेज
    हमले के बाद सुरक्षाबलों ने कनक सेक्टर की घेराबंदी कर दी है। इलाके में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां उन संदिग्धों की तलाश कर रही हैं, जो गोलीबारी के दौरान मौके से भाग निकले।

    घटना के बाद मस्तुंग और आसपास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

    Share:

  • ट्रंप ने बदला अपना टारगेट, ईरान से समझौते से इनकार; जेडी वेंस को डेमोक्रेट शासित राज्यों पर कार्रवाई के निर्देश

    Fri Nov 13 , 2026
    वाशिंगटन। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव (Midterm elections in the United States) के नतीजों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपनी रणनीति का रुख बदल दिया है। ईरान के साथ टकराव और समझौते की चर्चाओं के बीच ट्रंप ने अब घरेलू राजनीति में डेमोक्रेटिक पार्टी को निशाने पर लिया है। उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved