img-fluid

हवा में झुका प्लेन और रनवे से दो बार टकराई पूंछ! खौफनाक वीडियो वायरल

November 13, 2026

डेस्क: लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं. ब्रिटिश एयरवेज का एक प्लेन लैंडिंग के दौरान हवा में झुक गया और उसकी पूंछ 2 बार रनवे से टकरा गई. ये पूरा हादसा कैमरे में कैद हो गया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये फ्लाइट संख्या BA431 थी, जो एम्स्टर्डम से लंदन आ रही थी. प्लेन Airbus A321neo था, जिसमें करीब 200 यात्री सवार थे. सुबह करीब 10:30 बजे जब प्लेन हीथ्रो के टर्मिनल 5 पर लैंड करने वाला था, तभी वो हवा में दाएं-बाएं डोलने लगा. पहले उसका बायां पहिया जमीन से टकराया, फिर दायां पहिया. तभी अचानक प्लेन का पिछला हिस्सा यानी पूंछ 2 बार रनवे से टकरा गई. इसे Double Tail Strike कहते हैं.


  • हालात बिगड़ते देख पायलट ने तुरंत लैंडिंग रोक दी और प्लेन को दोबारा हवा में उठा लिया. इसे Go Around कहते हैं. इसके बाद प्लेन ने दूसरा चक्कर लगाया और करीब 10:49 बजे सुरक्षित तरीके से लैंड कर गया. सभी यात्री सुरक्षित हैं.

    ये पूरा वीडियो BigJet TV के लाइवस्ट्रीम में कैद हुआ है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्लेन कैसे डोल रहा है और पूंछ कैसे रनवे से रगड़ खा रही है. ब्रिटिश एयरवेज ने कहा है कि प्लेन सुरक्षित लैंड हो गया है और वो AAIB (Air Accidents Investigation Branch) की जांच में मदद कर रहे हैं. फिलहाल प्लेन को 2 दिन के लिए उड़ान से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के वक्त तेज हवाएं चल रही थीं, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ.

    Share:

  • 'भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को भारत आने से रोका गया'

    Fri Nov 13 , 2026
    नई दिल्ली: हैदराबाद में कांग्रेस की मेजबानी में हो रहा भारत समिट अब एक बड़े राजनीतिक विवाद में घिर गया है. समिट में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दावा किया है कि कार्यक्रम में बोलने के लिए विदेश मंत्रालय से मंजूरी पाने वाले 315 वक्ताओं में से 115 को भारत आने से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved