img-fluid

होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगों से टकराए दो तेल टैंकर, धमाकों के बाद लगी आग

November 14, 2026

तेहरान। ईरान और ओमान (Iran and Oman) के बीच स्थित रणनीतिक समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में दो तेल टैंकरों में धमाके होने और आग लगने की खबर सामने आई है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी (IRGC) ने दावा किया है कि दोनों टैंकर समुद्र में बिछाई गई बारूदी सुरंगों से टकराए थे। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने शुक्रवार को यह जानकारी प्रसारित की।

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी के अनुसार, दोनों तेल टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वे समुद्र में बिछी बारूदी सुरंगों की चपेट में आ गए। टक्कर के बाद दोनों जहाजों में जोरदार धमाके हुए और आग लग गई।

ईरान के सरकारी टीवी के मुताबिक, दोनों टैंकरों ने इस समुद्री मार्ग से गुजरने के लिए ईरानी अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय नहीं किया था। आईआरजीसी ने इसी को घटना की वजह बताते हुए बारूदी सुरंगों से टकराने का दावा किया है। हालांकि, फिलहाल इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।



  • दुनिया के तेल कारोबार के लिए बेहद अहम मार्ग

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ईरान और ओमान के बीच स्थित एक महत्वपूर्ण समुद्री जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है। सऊदी अरब, इराक, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे तेल एवं गैस उत्पादक देशों से बड़ी मात्रा में ऊर्जा संसाधनों का निर्यात इसी मार्ग से होता है।

    इस समुद्री रास्ते की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि कई स्थानों पर इसकी चौड़ाई काफी कम है। इसके बावजूद वैश्विक तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से होकर गुजरता है। ऐसे में यहां जहाजों की आवाजाही बाधित होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की आपूर्ति और कीमतों पर असर पड़ सकता है।

    फिलहाल दोनों टैंकरों में धमाके और आग लगने को लेकर ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी का दावा ही सामने आया है। घटना के कारणों, जहाजों को हुए नुकसान और अन्य संभावित परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि का इंतजार है।

    Share:

  • UP: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर 40 यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला.... सामान जला

    Sat Nov 14 , 2026
    मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर शनिवार देर रात राया कट पुल के ऊपर चलती बस (Moving bus) में आग (Fire) लग गई। बस से लपटें उठती देख यात्रियों (Passengers) में चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved