img-fluid

लगातार दूसरे दिन भी 14 डिग्री से नीचे रहा रात का पारा

November 14, 2026

उज्जैन। शहर में लगातार दूसरी रात भी पारा 14 डिग्री बना रहा। कल रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा। तापमान में जारी गिरावट के कारण शाम ढलते ही हवाओं में ठंडक महसूस होने लगी है। रात चढऩे के साथ ही बढ़ती ठंड के चलते सड़के सूनी होने लगी हैंं। सुबह बच्चे गर्म कपड़े पहनकर स्कूल जाने लगे हैं। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जाएगा।



  • वेधशाला स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और परसों की अपेक्षा 2 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम, लेकिन कल की अपेक्षा 1.5 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रही। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 9 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम जारी रहने की संभावना है। इस दौरान दिन में तापमान ज्यादा रहेगा और तेज धूप के कारण ठंड महसूस नहीं होगी। वहीं रात से सुबह के बीच तापमान में दिन की अपेक्षा बड़ी गिरावट नजर आएगी और ठंड का एहसास होगा। माह के अंत तक दिन के तापमान में भी कमी आने लगेगी।

    Share:

  • फेयरफैक्स के सीओओ ने कहा, IDBI बैंक में वैश्विक पहुंच वाला भारत का सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सल बैंक बनने की क्षमता

    Sat Nov 14 , 2026
    इंदौर। कनाडा की निवेश कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स के अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) पीटर क्लार्क ने कहा है कि IDBI बैंक में वैश्विक पहुंच वाला भारत का सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सल बैंक बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि इससे भारत का ऋण-जीडीपी अनुपात बढ़ाने और आम नागरिकों के जीवन में बदलाव लाने में मदद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved