img-fluid

सफलता के लिए लक्ष्य और अनुशासन के साथ नियमित पढ़ाई करना जरूरी

November 14, 2026

  • कलेक्टर ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा- स्कूल आने से बचने के बहाने भविष्य की तरक्की में बन सकते हैं बाधा- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के भी दिए टिप्स

उज्जैन। विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य तय कर नियमित पढ़ाई और अनुशासन के साथ आगे बढऩा चाहिए। स्कूल आने से बचने के लिए आज बनाए जाने वाले बहाने भविष्य में उनकी प्रगति में बाधा बन सकते हैं। इसलिए पढ़ाई के प्रति गंभीरता रखें और हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करें।


  • यह बात कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शुक्रवार को माकड़ोन के पीएमश्री शासकीय रविंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित यशस्वी संवाद कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने विद्यार्थियों से पढ़ाई, परीक्षा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने अपने स्कूल-कॉलेज के अनुभव साझा करते हुए कहा कि नियमित उपस्थिति, निरंतर अभ्यास और समय का सही उपयोग सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं। परीक्षा के समय तनाव लेने के बजाय आत्मविश्वास के साथ तैयारी करें और लक्ष्य के अनुरूप पढ़ाई की योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण में पढ़ाई के साथ सोच, व्यवहार और मित्र मंडली की भी अहम भूमिका होती है।

    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बताए तरीके
    विद्यार्थियों ने कलेक्टर से प्रतियोगी और प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी तथा सफलता की रणनीति को लेकर सवाल पूछे। कलेक्टर ने कहा कि इन परीक्षाओं के लिए स्पष्ट लक्ष्य, नियमित अध्ययन, धैर्य और लगातार अभ्यास जरूरी है। समय का सदुपयोग कर योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

    हेलमेट पहनने और स्वच्छता रखने की समझाइश
    कलेक्टर ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने को कहा। साथ ही घर और विद्यालय के आसपास सफाई रखने तथा कचरा हमेशा डस्टबिन में डालने की आदत अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट, एएसपी मनस्वी शर्मा, विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved